Loading...
मानसून के दौरान सुपरफूड है पपीता, जानिए क्यों इसे अपनी डाइट में शामिल करना है बेहतर
मानसून में पपीते का सेवन दे सकता है कई लाभ

मानसून के दौरान सुपरफूड है पपीता, जानिए क्यों इसे अपनी डाइट में शामिल करना है बेहतर

लेखन अंजली
Aug 07, 2026
11:29 am

क्या है खबर?

मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट को सही रखें और ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हों। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है पपीता। इसमें विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-K और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं कि मानसून के दौरान पपीता क्यों डाइट में शामिल करना चाहिए।

#1

पाचन के लिए है फायदेमंद

मानसून में होने वाली बीमारियों में से एक पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हैं। इनसे बचने के लिए रोजाना खाली पेट पपीते का सेवन करें।

इसका कारण है कि पपीते में पपैन नामक तत्व होता है, जो पाचन को सही रखने में मदद कर सकता है।

यह तत्व सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है और पाचन को मजबूत बनाता है।

#2

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक

मानसून में होने वाली बीमारियों का कारण संक्रमण भी हो सकता है, जिससे बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है।

इसके लिए पपीते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें सूजन कम करने वाले, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने वाले गुण होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-C भी प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT

#3

आंखों के लिए भी है फायदेमंद

पपीते में बीटा-कैरोटीन होता है, जो विटामिन-A में बदल जाता है। यह विटामिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

पपीते में मौजूद विटामिन-A रेटिना को स्वस्थ रखता है और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना पपीते का सेवन जरूर करें।

ADVERTISEMENT

#4

वजन कम करने में है मददगार

अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हैं तो इसके लिए भी पपीते का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं, जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जल्द ही कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा पपीते में मौजूद फाइबर पाचन को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

#5

दिल को स्वस्थ रखने में है मददगार

पपीते में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-B जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जबकि फाइबर शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसके अलावा पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

ADVERTISEMENT