Loading...
टिफिन में खाना पैक करते समय अपनाएं ये तरीके, कई घंटों तक रहेगा गर्म
टिफिन में खाने को गर्म रखने के पैकिंग टिप्स

टिफिन में खाना पैक करते समय अपनाएं ये तरीके, कई घंटों तक रहेगा गर्म

लेखन सयाली
Sep 19, 2026
03:33 pm

क्या है खबर?

अधिकांश लोग कामकाजी जीवन के कारण घर का खाना गर्म नहीं खा पाते हैं। ऐसे लोग टिफिन में भोजन लेकर ऑफिस जाते हैं। हालांकि, कई बार टिफिन का खाना पहुंचने से पहले ही ठंडा हो जाता है, जिसके कारण वह स्वादिष्ट नहीं लगता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप टिफिन में खाना पैक करते समय कई घंटों तक उसे गर्म रख सकते हैं।

#1

गर्म पानी डालें

टिफिन में खाना रखने से पहले उसमें गर्म पानी भरकर 5-10 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गर्म पानी को बाहर निकालकर टिफिन में खाना रखें और फिर टिफिन के ढक्कन को अच्छे से बंद करें।

गर्म पानी से टिफिन के अंदर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे आपका खाना लंबे समय तक गर्म बना रहता है। इससे खाना खाने का मजा बरकरार रहता है और वह गीला भी नहीं होता।

#2

गर्मा-गर्म व्यंजनों को अलग रखें

अगर टिफिन में एक साथ कई गर्मा-गर्म व्यंजन रखने हैं तो उन्हें एक-दूसरे से अलग-अलग डब्बों में पैक करें। उदाहरण के लिए, दाल और चावल को अलग-अलग डब्बों में पैक करें।

इससे दोनों व्यंजनों का स्वाद एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करेगा और दाल, चावल के साथ-साथ सब्जी और रोटी का स्वाद भी बरकरार रहेगा। इससे खाने का आनंद और भी बढ़ जाता है।

आप इसके लिए कई डिब्बों वाला टिफिन चुन सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

अखबार का करें इस्तेमाल

अगर आप टिफिन में गर्मा-गर्म खाना पैक कर रहे हैं तो इसे ठंडा होने से बचाने के लिए अखबार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले अखबार की 4 परतें बनाएं, फिर टिफिन में गर्मा-गर्म खाना रखने के बाद इसे अखबार से अच्छे से लपेट दें।

आखिर में टिफिन को एक और अखबार की परत से लपेटकर उस पर एक रबर बांध दें। इससे आपका खाना कई घंटों तक गर्म रहेगा।

ADVERTISEMENT

#4

सही टिफिन का चयन

अगर आप अपने टिफिन में हमेशा गर्मा-गर्म खाना रखते हैं तो उसके लिए स्टेनलेस स्टील से बने डब्बों का चयन करें। ये डब्बे खाना गर्म रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा आप दोहरी मंजिल वाले टिफिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इससे तापमान कम होता है और गर्मा-गर्म भोजन ठंडा नहीं होता है।

इससे आपके भोजन का स्वाद और पोषण, दोनों बरकरार रह पाते हैं।

ADVERTISEMENT