LOADING...
मदर्स डे पर अपनी मां को बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट मिठाइयां, हो जाएंगी खुश
मदर्स डे पर बनाएं ये मीठे व्यंजन

मदर्स डे पर अपनी मां को बनाकर खिलाएं ये स्वादिष्ट मिठाइयां, हो जाएंगी खुश

लेखन सयाली
May 09, 2026
08:09 pm

क्या है खबर?

मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 10 मई को है। इस विशेष दिन पर अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए आप उनके लिए कोई मीठे व्यंजन बना सकते हैं। आइए हम आपको ऐसी मिठाइयों की रेसिपी बताते हैं, जिनका स्वाद आपकी मां को बेहद पसंद आएगा और उन्हें खुश करने के लिए काफी है। इन मिठाइयों को बनाना भी आसान है।

#1

रबड़ी

सबसे पहले दूध को कढ़ाई में डालकर उसे आधा होने तक उबालें। इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं, फिर गैस बंद करके दूध को ठंडा होने दें। अब एक कटोरे में ठंडा दूध, पिसे हुए बादाम और पिस्ता मिलाकर इसे 10-12 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद इस मिश्रण को एक कटोरे में डालकर गर्मा-गर्म जलेबी के साथ परोसें। यह मिठाई आपकी मां को बहुत पसंद आएगी।

#2

तिरामिसू

अगर आपकी मां को इटली का भोजन पसंद आता है तो आप उनके लिए लजीज तिरामिसू बना सकते हैं। यह कॉफी के स्वाद वाला मीठा व्यंजन होता है, जो केक जैसा लगता है। इसमें कॉफी में भीगी हुई लेडीफिंगर की परत लगाकर उन पर मस्कारपोन चीज डाली जाती है। इसके बाद ऊपर से कॉफी पाउडर, कोको पाउडर और पीसी चीनी छिड़की जाती है। आप चाहें तो इसे कप में भी परोस सकते हैं।

Advertisement

#3

गुलाब जामुन

सबसे पहले एक कटोरे में दूध, गुलाब जल और चीनी मिलाकर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसमें मैदा डालकर इसे गाढ़ा होने तक लगातार चलाएं। अब इस मिश्रण को एक घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें धीमी आंच पर गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तल लें। अंत में गुलाब जामुन को चाशनी में भिगोकर परोसें। यह मिठाई हर किसी की पसंदीदा होती है।

Advertisement

#4

बम्बोलिनी

बम्बोलिनी छोटे-छोटे गोलाकार मीठे व्यंजन होते हैं, जिन्हें तलकर बनाया जाता है। यह एक किस्म का डोनट ही है, लेकिन इसके बीच में छेद नहीं होता और इसके अंदर फिलिंग होती है। इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले आटे को गूंथा जाता है, फिर गोल आकार देकर डीप फ्राई किया जाता है। अंत में इन पर पाउडर चीनी छिड़की जाती है। इनके अंदर आप किसी भी तरह की कस्टर्ड वाली फिलिंग कर सकते हैं।

Advertisement