Loading...
ये है बथुआ के फायदे, जानिए अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में क्या है खास
बथुआ के फायदे

ये है बथुआ के फायदे, जानिए अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में क्या है खास

लेखन अंजली
Nov 16, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

सर्दियों में मिलने वाला हरा पत्तेदार पौधा बथुआ खाने में जितना स्वादिष्ट है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसमें विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-B6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे कई जरूरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों में बथुआ का स्थान सबसे ऊपर है और अन्य सब्जियों की तुलना में इसका पोषण ज्यादा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

#1

बथुआ में अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में ज्यादा होता है कैल्शियम

दूध और दूध से बने उत्पादों में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा होती है, लेकिन अगर इनमें से कोई भी चीज आपको पसंद नहीं है तो बथुआ को अपनी खाने में शामिल करके आप इससे भी भरपूर कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि 100 ग्राम बथुए में 210 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो पालक (100 ग्राम में 99 मिलीग्राम) और सरसों के साग (100 ग्राम में 120 मिलीग्राम) से ज्यादा है।

#2

बथुए में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है

बथुएं में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो मांसाहारी खाने में पाई जाती है। बता दें कि 100 ग्राम बथुए में 2.5 ग्राम प्रोटीन होती है।

प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

इसके अतिरिक्त यह शरीर में मौजूद चर्बी को जलाने में मदद कर सकती है।

ADVERTISEMENT

#3

हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे ज्यादा होता है बथुए में आयरन

आयरन की कमी से खून की कमी हो सकती है। यह खून की कमी से जुड़ी समस्या है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होती है।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए बथुए को अपनी खाने में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि 100 ग्राम बथुए में 2.5 मिलीग्राम आयरन होता है, जो पालक (100 ग्राम में 2.1 मिलीग्राम) और सरसों के साग (100 ग्राम में 1.7 मिलीग्राम) से ज्यादा है।

ADVERTISEMENT

#4

बथुए में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को रख सकता है स्वस्थ

बथुए में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पेट की सेहत को ठीक रखने में मदद कर सकती है। यह कब्ज, गैस, अपच, पेट फूलने और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम कर सकता है।

इसके अतिरिक्त फाइबर शरीर में चर्बी को अवशोषित करने और इसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है, जिससे वजन घटाने में थोड़ी मदद मिल सकती है।

#5

हृदय को स्वस्थ रखने में भी है बथुए का योगदान

बथुए में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इसके अतिरिक्त ओमेगा-3 फैटी एसिड रक्तचाप को भी नियंत्रित कर सकता है। इससे दिल की सेहत बनी रहती है।

ADVERTISEMENT