LOADING...
नवरात्रि के दौरान इन 5 स्वास्थ्य संबंधी बातों का रखें ध्यान, होगा फायदा
नवरात्रि में इन स्वास्थ्य संबंधी बातों का रखें ध्यान

नवरात्रि के दौरान इन 5 स्वास्थ्य संबंधी बातों का रखें ध्यान, होगा फायदा

लेखन अंजली
Mar 18, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जो 9 दिनों तक चलती है। इस अवसर पर कई लोग उपवास रखते हैं। हालांकि, उपवास के दौरान सेहत पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि उपवास के समय गलत खान-पान कब्ज, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और पेट दर्द जैसी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए आज हम आपको नवरात्रि के दौरान ध्यान रखने योग्य स्वास्थ्य टिप्स बताते हैं।

#1

उपवास के दौरान लगातार पानी पीते रहें

उपवास के दौरान पानी का सेवन कम कर दिया जाता है, जो शरीर के लिए सही नहीं है। पानी का पर्याप्त सेवन शरीर के साथ-साथ पाचन क्रिया को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से बचाए रखता है। इसके अलावा पानी पीने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।

#2

पोषक तत्वों से भरपूर खाएं फल

उपवास के दौरान कई लोग आलू या फिर सेंक कर खाए जाने वाले शकरकंद जैसे स्टार्च से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, लेकिन इससे शरीर को पोषण नहीं मिलता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उपवास के दौरान अधिक से अधिक फल खाएं क्योंकि फल विटामिन्स, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये गुण शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement

#3

हल्का-फुल्का कुछ खाएं

उपवास के दौरान लोग कई बार एक ही बार में एक ही चीज खा लेते हैं, लेकिन इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए उपवास के दौरान हल्का-फुल्का कुछ खाएं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होगा और आपको आलस्य नहीं आएगा। इसके अलावा यह तरीका पाचन क्रिया पर भी हल्का प्रभाव डालता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है और आप ताजगी महसूस करते हैं।

Advertisement

#4

खाली पेट न रहें

खाली पेट रहना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इससे शरीर में शुगर का स्तर गिरने लगता है और इससे चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, पेट दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप उपवास के दौरान ज्यादा देर तक भूखे न रहें और थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाते रहें। इसके लिए आप फल, सब्जी का रस या फिर सूखे मेवे खा सकते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता रहता है।

#5

कैफीन का सेवन कम करें

उपवास के दौरान चाय या कॉफी का सेवन ज्यादा किया जाता है, लेकिन इसकी अधिकता सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इससे बचने के लिए चाय या कॉफी की बजाय हर्बल चाय का सेवन करें। इससे आपको कैफीन नहीं मिलेगी और आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसके अलावा हर्बल चाय शरीर को साफ करने में भी मदद कर सकती है। इससे शरीर को आराम मिलता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

Advertisement