NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / महिलाओं की तुलना में जल्दी हो जाती है पुरुषों की मौत, जानें ऐसा होने का कारण
    अगली खबर
    महिलाओं की तुलना में जल्दी हो जाती है पुरुषों की मौत, जानें ऐसा होने का कारण

    महिलाओं की तुलना में जल्दी हो जाती है पुरुषों की मौत, जानें ऐसा होने का कारण

    लेखन सयाली
    Jul 16, 2024
    03:32 pm

    क्या है खबर?

    आंकड़ों के जरिए यह पता चला है कि महिलायें पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं।

    अमेरिका में महिलाओं की औसत आयु पुरुषों की तुलना में लगभग 5 वर्ष ज्यादा है। विश्व स्तर पर यह अंतर 7 वर्ष तक बढ़ जाता है।

    यह असमानता विशेष रूप से 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में दिखाई देती है, जिनमें 57% महिलायें हैं।

    यह आंकड़ा 85 वर्ष की आयु तक बढ़कर 67% हो जाता है।

    जोखिम

    पुरुषों की जोखिम उठाने की आदत का पड़ता है दीर्घायु पर प्रभाव 

    पुरुषों की जोखिम उठाने वाली आदत उनकी आयु के कम होने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    निर्णय और परिणाम पर विचार करने के लिए जिम्मेदार फ्रंटल लोब, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में बेहद धीमे विकसित होती है। इसके कारण पुरुषों में दुर्घटनाओं या हिंसा से संबंधित मौतों का दर बढ़ जाता है।

    पुरुषों के सैन्य युद्ध, अग्निशमन और निर्माण कार्य जैसे उच्च जोखिम वाले व्यवसायों में शामिल होने की अधिक संभावना भी उनकी जल्द मौत में योगदान देती है।

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी देती हैं मृत्यु दर को बढ़ाने में योगदान

    पुरुषों की जल्द मृत्यु होने का एक बड़ा कारण उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों की हृदय रोग से मृत्यु की संभावना 50% अधिक होती है।

    इसके अलावा, पुरुषों में कम एस्ट्रोजन का स्तर रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को अस्वस्थ रूप से बढ़ाने का काम करता है, जिसके कारण मृत्यु दर बढ़ सकता है।

    साथ ही पुरुषों के शरीर का बड़ा हुआ आकार संभाविक रूप से उनकी आयु को घटा देता है।

    सामाजिक परिस्थिति 

    मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुरुष जल्दी कर लेते हैं आत्महत्या

    मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक संबंध पुरुष की दीर्घायु को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं। महिलाओं में अवसाद अधिक आम होने के बावजूद पुरुष उनसे अधिक आत्महत्या करते हैं।

    इसके अलावा, पुरुषों की सामाजिक संपर्क करने की क्षमता महिलाओं की तुलना में बेहद कम होती है, जिसके कारण भी मृत्यु दर बढ़ जाता है।

    एजेंसी फॉर हेल्थकेयर रिसर्च एंड क्वालिटी के अनुसार, पुरुषों में डॉक्टर के पास जाने और नियमित स्वास्थ्य जांच से बचने की भी अधिक संभावना होती है।

    जेनेटिक कारण

    जेनेटिक कारणों से भी होती है पुरुषों की मृत्यु

    पुरुषों की औसत आयु कम होने में जेनेटिक्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुरुषों में मौजूद Y क्रोमोजोम महिलाओं के X क्रोमोजोम की तुलना में अधिक बार उत्परिवर्तन विकसित करता है।

    इसके अलावा, पुरुषों में दूसरे X क्रोमोसोम की अनुपस्थिति संभावित रूप से स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बनती है। साथ ही पुरुषों की शराब पीने, धूम्रपान करने और नशा करने की बुरी आदत भी मृत्यु दर को बढ़ा देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    स्वास्थ्य

    पीरियड्स के दौरान होने वाली इन परेशानियों को न करें नजरअंदाज, स्वास्थ्य पर पड़ेगा प्रभाव   महिलाओं के लिए टिप्स
    जलवायु परिवर्तन से बढ़ सकता है मस्तिष्क संबंधी बीमारियों का खतरा, अध्ययन से हुआ खुलासा   जलवायु परिवर्तन
    जापानी महिलाओं की खूबसूरती का राज है कैमेलिया का तेल, जानिए इससे मिलने वाले फायदे  त्वचा की देखभाल
    युवाओं में ब्रेन ट्यूमर की चेतावनी दे सकते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरअंदाज  स्वास्थ्य टिप्स

    अमेरिका

    अमेरिका: 105 वर्षीय महिला को 83 साल बाद मिली मास्टर्स डिग्री अजब-गजब खबरें
    इस महिला ने बीमा के पैसों के लालच में किया अपनी ही मौत का नाटक अजब-गजब खबरें
    अमेरिका के वाइल्ड थांग को मिला दुनिया के सबसे बदसूरत कुत्ता होना का खिताब  अजब-गजब खबरें
    अंतरिक्ष से घर पर गिरा मलबा, पीड़ित परिवार ने नासा के खिलाफ किया मुकदमा नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025