सड़क किनारे गोलगप्पे खाएं तो ऐसे रखें सफाई और स्वच्छता का ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार
क्या है खबर?
गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह स्वादिष्ट और कुरकुरी चटपटी चाट हर किसी को पसंद होती है। हालांकि, सड़क किनारे मिलने के कारण कई लोग गोलगप्पे खाने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। इस स्थिति में गोलगप्पे खाते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। आइए आज हम आपको गोलगप्पे खाते समय बरती जाने वाली 5 सावधानियां बताते हैं, ताकि आप किसी भी तरह की बीमारी से बचे रहें।
#1
स्टॉल की सफाई पर दें ध्यान
गोलगप्पे की दुकान या स्टॉल के आसपास सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। अगर आपको दुकान या स्टॉल साफ-सुथरी नहीं लग रही है तो वहां से गोलगप्पे खाने से बचना ही सही रहेगा। अगर दुकान के आसपास गंदगी हो और स्टॉल पर भी पानी या अन्य चीजें गिरी पड़ी हों तो वहां खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसके अलावा दीवारों और फर्श पर जमी गंदगी भी गोलगप्पों में मिल सकती है, इसलिए इनपर भी ध्यान दें।
#2
पूछें गोलगप्पे बनाने से जुड़े सवाल
गोलगप्पे का स्वाद बढ़िया होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे कैसे बनाया जाता है? अगर नहीं तो उसे खाने से पहले दुकानदार से पूछें कि इसमें कौन-कौन से मसाले मिलाए गए हैं और क्या गोलगप्पे का पानी ताजा है या नहीं? इसके अलावा पहले थोड़ा-सा पानी हाथों में ले कर चख भी लें। अगर उसमें खट्टापन है तो ठीक है, लेकिन अगर इसका स्वाद अजीब-सा लग रहा हो तो गोलगप्पे खाने से बचें।
#3
हाथ धोकर ही खाएं गोलगप्पे
गोलगप्पे खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें, ताकि कोई गंदगी हाथों पर लगी न रह जाए। खासतौर से अगर आप किसी सड़क किनारे की दुकान से पानी पूरी खा रहे हैं तो यह बहुत अहम है कि आप अपने हाथों को किसी जीवाणु मारने वाले साबुन से साफ करें। इसके अलावा आपको ध्यान देना चाहिए कि गोलगप्पे खिलाने वाले के हाथ साफ हैं या नहीं। अगर उन्होंने दस्ताने पहने हों तो सबसे बढ़िया रहेगा।
#4
स्टील की कटोरी का इस्तेमाल करने से बचें
गोलगप्पे खाने के लिए स्टील की कटोरी का इस्तेमाल करने से बचें। स्टील की कटोरी के मुकाबले प्लास्टिक की कटोरी ज्यादा सुरक्षित होती हैं। स्टील की कटोरी का इस्तेमाल कई लोग करते हैं और बार-बार धोने के बाद भी इसमें कीटाणु रह जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकते हैं। स्टील की कटोरी और गोलगप्पे के पानी के संपर्क में आने से पानी में धातु घुलकर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।