आम बनाम पपीता: जानिए किसमें है अधिक पोषक तत्व
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान कई लोगों को आम खाना काफी पसंद है, वहीं कुछ लोग पपीते को खाना ज्यादा अच्छा मानते हैं। इन दोनों के बीच चयन करना मुश्किल होता है क्योंकि दोनों ही फल स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इनमें से अधिक सेहत के लिए फायदेमंद विकल्प कौन-सा है? आइए जानते हैं कि आम और पपीते में से किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक है।
आम
आम में होते हैं अधिक पोषक तत्व
आम में विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E, विटामिन-K, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं।
ये तत्व दिल को स्वस्थ रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आम में मौजूद तत्व त्वचा को नमी देने और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकते हैं। साथ ही पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में सहायक है।
पपीता
पपीते में होते हैं अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट
पपीते में आम की तुलना में अधिक एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त पपीते में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकते हैं।
इसके अलावा पपीते में एक खास एंजाइम होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है।
चयन
दोनों फल में से किसका चयन करना है बेहतर?
यदि आप अधिक मीठा फल चाहते हैं तो आम का चयन करें, लेकिन अगर आपको कम मीठा फल पसंद है तो पपीते को अपनी पसंद का फल मान सकते हैं।
वैसे दोनों ही फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए किसी एक के चयन से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
हालांकि, अगर आपको शुगर की समस्या है तो कम मीठा फल यानी पपीता ही खाएं क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक स्तर होता है।
सेवन
रोजाना एक कटोरी आम या पपीता खाना है फायदेमंद
रोजाना एक कटोरी आम या पपीता खाना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप आम खा रहे हैं तो इसे छिलकर सीधे न खाएं, बल्कि पहले इसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खाएं।
इससे शरीर को पाचन एंजाइम मिलने में मदद मिलेगी, वहीं अगर आप पपीता खा रहे हैं तो इसे छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खा सकते हैं। इससे भी शरीर को पाचन एंजाइम मिल सकता है।