NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में इन तरीकों को अपनाकर करें घर की सजावट, बढ़ जाएगी रौनक
    अगली खबर
    सर्दियों में इन तरीकों को अपनाकर करें घर की सजावट, बढ़ जाएगी रौनक

    सर्दियों में इन तरीकों को अपनाकर करें घर की सजावट, बढ़ जाएगी रौनक

    लेखन सयाली
    Nov 26, 2024
    06:24 pm

    क्या है खबर?

    सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान हल्के रंगों के बजाय गाढ़े रंगों का बोलबाला होता है।

    जिस तरह से सर्दियों के दौरान फैशन रुझान और मेकअप ट्रेंड बदलते हैं, उसी तरह इस मौसम में घर की सजावट के तरीकों में भी बदलाव आ जाते हैं।

    नवंबर-दिसंबर का महीना सर्दियों के मुताबिक घर की सजावट करने का आदर्श समय होता है। आप अपने घर को सर्दियों के दौरान नया लुक देने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

    #1

    तकिया कवर और चादरें बदलें

    आम तौर पर लोग अपने बिस्तर व सोफे पर कॉटन जैसे कपड़ों की चादर बिछाते हैं और तकिया का कवर भी इन्हीं कपड़ों का चुनते हैं।

    हालांकि, आपको सर्दियों के मौसम में पुराने कवर और चादरों को बदल देना चाहिए। इनकी जगह पर फर या ऊन से बने हुए तकिया के कवर और चादरें बिछाएं।

    इनके जरिए आपके घर में गर्माहट का एहसास भी बना रहेगा और आपको ठंड से सुरक्षित रहने में भी मदद मिलेगी।

    #2

    घर में फायर प्लेस बनवाएं

    आपने बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में फायर प्लेस तो जरूर देखे होंगे, जिनके आगे बैठकर आपके मनपसंद सितारे आग तापते हैं।

    सर्दियों के अनुकूल घर सजाने के लिए अपने ड्राइंग रूम या स्टडी रूम में एक फायर प्लेस बनवाएं। इन दिनों कांच के फायर प्लेस बहुत चलन में हैं, लेकिन आप पारंपरिक लुक वाला फायर प्लेस भी बनवा सकते हैं।

    इससे आपके घर की सुंदरता और रोशनी बढ़ जाएगी और आपको गर्माहट का एहसास भी मिलता रहेगा।

    #3

    पेड़-पौधे लगाएं

    चाहे सर्दी हो या गर्मी, पेड़-पौधे हर मौसम में घर की शोभा बढ़ाते हैं। आप सर्दियों के दौरान अपनी छत और बालकनी को सुंदर दिखाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगा सकते हैं।

    साथ ही, इस मौसम में कई प्रकार के रंग-बिरंगे फूल भी खिलते हैं, जिनके जरिए आपका घर आकर्षक दिख सकता है। केवल घर के बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी ढेर सारे पौधे लगाएं।

    इनसे हवा भी शुद्ध होगी और घर भी सुंदर दिखेगा।

    #4

    फेरी लाइट से दें कोजी लुक

    सर्दी के मौसम में सभी का मन करता है कि वे हल्की रोशनी के बीच कंबल ओढ़कर बैठें और आपने परिवार वालों के साथ समय बिताएं।

    इसके लिए आप आपने घर के अंदर फेरी लाइट लगा सकते हैं। ये लाइट एक कोजी और आरामदायक माहौल बना देती हैं और घर की शोभा भी बढ़ा देती हैं।

    सर्दी के मौसम में आपको पीले रंग की ही फेरी लाइट चुननी चाहिए, जिन्हें जलाने से पूरा घर जगमगा उठेगा।

    #5

    क्रिसमस के अनुकूल करें सजावट

    दिसंबर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है, जो दुनियाभर में प्रचिलित हो चुका है। इस पर्व के दौरान लाल, हरे और सफेद रंगों का चलन रहता है और यह सर्दियों का जश्न मनाता है।

    आप इसके अनुसार घर की सजावट करने के लिए फेरी लाइट लगा सकते हैं, क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं और लाल व हरे रंग के मोजे तांग सकते हैं।

    इसके अलावा, आप केवल सफेद रंग का बर्फ जैसा दिखने वाला लुक भी चुन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घर की सजावट
    सर्दियों के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    घर की सजावट

    नया साल 2023: घर पर मजेदार पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स मनोरंजन
    नया साल 2023: नया लुक देने के लिए घर को इन 5 तरीकों से सजाएं लाइफस्टाइल
    सर्दियों में घर की बाहरी जगहों पर फर्नीचर सजाने के लिए अपनाएं ये तरीके सर्दियों के टिप्स
    गणतंत्र दिवस पर इस तरह से सजाएं घर, लगेगा बहुत ही खूबसूरत गणतंत्र दिवस

    सर्दियों के टिप्स

    सर्दियों में गर्म पानी से नहाना है सेहत के लिए अच्छा, मिलते हैं ये 5 लाभ नींद
    सर्दियों में घर पर इस तरह से मॉइस्चराइजर बनाकर करें इस्तेमाल, त्वचा रहेगी मुलायम  त्वचा की देखभाल
    सर्दियों के दौरान रूखी त्वचा वाली महिलाएं इस तरह करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत मेकअप टिप्स
    सर्दियों के दौरान महिलाएं इन 5 जैकेट्स को बनाएं अपनी स्टाइल का हिस्सा फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025