गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये 5 तरह के मोदक, आसान है रेसिपी
क्या है खबर?
गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। हालांकि, मोदक को भगवान गणेश का पसंदीदा पकवान माना जाता है, जिस वजह से इसे गणेश चतुर्थी पर जरूर बनाया जाता है। अगर आपको मोदक बनाने नहीं आते हैं तो आइए आज हम आपको 5 तरह के मोदक की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें घर पर बनाना आसान है।
#1
नारियल और गुड़ के मोदक
सबसे पहले एक पैन में घिसे हुए नारियल को गुड़ के साथ डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। अब इसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें।
इसके बाद एक बर्तन में चावल का आटा, थोड़ा नमक और पानी मिलाकर उसे गूंथ लें, फिर लोई बनाकर उसे बेलें और इसमें पहले से बनी नारियल की भरावन डालकर इसे बंद कर दें।
अब स्टीमर में मोदक को 10 मिनट तक भाप में पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें।
#2
केसर और पिस्ता के मोदक
इसके लिए पहले एक पैन में घिसे हुए सूखे मेवे को घी में भूनकर अलग रख दें, फिर उसमें दूध, केसर और चीनी डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। इसके बाद चावल का आटा, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
इसके बाद लोई बनाकर इसे बेलें, फिर इसमें पहले से तैयार भरावन डालकर मोदक का आकार दें, फिर इन्हें 10 मिनट तक भाप में पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें।
#3
चॉकलेट मोदक
सबसे पहले एक कटोरे में चॉकलेट पाउडर, गाढ़ा दूध और पानी को मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। इसके बाद चावल का आटा, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
इसके बाद लोई बनाकर इसे बेलें, फिर इसमें पहले से तैयार भरावन डालकर मोदक का आकार दें, फिर इन्हें 10 मिनट तक भाप में पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें।
#4
मावा मोदक
सबसे पहले एक पैन में मावा को भूनकर एक प्लेट में निकाल लें, फिर इसमें घिसा हुआ सूखा मेवा, इलायची पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
इसके बाद चावल का आटा, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। अब लोई बनाकर इसे बेलें, फिर इसमें पहले से तैयार भरावन डालकर मोदक का आकार दें, फिर इन्हें 10 मिनट तक भाप में पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें।
इस तरह से मावा के मोदक तैयार होते हैं।
#5
पनीर मोदक
सबसे पहले एक पैन में घिसा हुआ पनीर, घिसा हुआ नारियल और थोड़ा गाढ़ा दूध डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और गैस बंद कर दें। अब चावल का आटा, नमक और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
अब लोई बनाकर इसे बेलें, फिर इसमें पहले से तैयार भरावन डालकर मोदक का आकार दें, फिर इन्हें 10 मिनट तक भाप में पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें।