LOADING...
ईस्टर का जश्न हो जाएगा और भी मजेदार, इन 5 विदेशी डेजर्ट से करें मुंह मीठा
ईस्टर पर बनाएं ये विदेशी डेजर्ट

ईस्टर का जश्न हो जाएगा और भी मजेदार, इन 5 विदेशी डेजर्ट से करें मुंह मीठा

लेखन सयाली
Apr 05, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

5 अप्रैल को दुनियाभर में ईस्टर का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार ईसा मसीह के पुनर्जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। अगर आप इस दिन पार्टी करने वाले हैं तो क्यों न पहले मिठाइयों का इंतजाम किया जाए? आज हम आपको 5 ऐसे विदेशी डेजर्ट की रेसिपी बताने वाले हैं, जो ईस्टर के लिए एकदम सही हैं।

#1

चॉकलेट मूस

सबसे पहले दही को पानी, चीनी और नमक के साथ एक कटोरे में डालकर फेंटें। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर रखकर लगातार मिलाते रहें, फिर इसमें चॉकलेट और मक्खन डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक अलग कटोरे में व्हिप्ड क्रीम को हल्का फेंटें, फिर इसमें पहले वाले मिश्रण को धीरे-धीरे डालें। अब इस मिश्रण को ठंडा करके परोसें। आप चाहें तो इसे अन्य फ्लेवर में भी बना सकते हैं।

#2

चॉकलेट फॉन्ड्यू

इसके लिए सबसे पहले एक पैन में क्रीम गर्म करें, फिर इसमें डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें और इसे पिघलने तक मिलाएं। अब इसमें वेनिला एसेंस और एक चुटकी नमक डालकर मिलाएं। एक बड़े कटोरे में स्ट्रॉबेरी, केले और अन्य फल रखें, फिर ऊपर से गर्म चॉकलेट का मिश्रण डालें। इसके बाद इस मिश्रण को टूथपिक की मदद से उठाकर खाएं। आप चाहें तो केक के टुकड़े और मार्शमेलो जैसे स्नैक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

#3

इटैलियन पैनटोन

सबसे पहले गर्म दूध में खमीर को घोलें, फिर इसमें आटा, चीनी, मक्खन, बेकिंग पाउडर और नींबू का छिलका डालकर गूंद लें। अब इस मिश्रण को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद मिश्रण में कैंडी वाले फल, किशमिश और बादाम डालकर फिर से गूंदे और एक घंटे के लिए ढककर रख दें। अंत में मिश्रण को बेकिंग टिन में डालकर 180 डिग्री पर 45 मिनट तक बेक करें और ठंडा करके परोसें।

Advertisement

#4

पिकान पाई

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मक्खन, आटा, नमक और चीनी मिलाकर आटा गूंथ लें। अब इस आटे को बेलकर एक पाई के सांचे में डालें। इसके बाद एक दूसरे कटोरे में बेकिंग पाउडर, ब्राउन शुगर, मक्खन और वेनिला मिलाकर फेंटें। अब इस मिश्रण में पहले वाले आटे को डालकर 45 मिनट के लिए बेक करें। इसमें पिकान नट्स को पीसकर और साबुत भी मिला दें और अंत में ठंडा करके परोसें।।

#5

गाजर का केक

ईस्टर के मौके पर गाजर का केक ज्यादातर घरों में बनता है। इसके लिए 3 कप गाजर को अच्छी तरह छीलकर कद्दूकस कर लें। अब एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और चुटकीभर नमक मिलाएं। एक अन्य बर्तन में तेल, चीनी और बेकिंग सोडा मिलाकर सूखे मिश्रण में मिलाएं। अब इसमें गाजर और सूखे मेवे डालें और मिलाकर बेक करें। परोसने से पहले ऊपर से क्रीम फ्रॉस्टिंग बनाकर लगा दें।

Advertisement