रात के खाने के लिए बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन, आसान है रेसिपी
क्या है खबर?
रात का खाना ऐसा होना चाहिए, जो पाचन को आराम दे और उसमें कार्ब्स की मात्रा कम हो ताकि सोने से पहले शरीर को ऊर्जा का सही स्रोत मिल सके। अगर आप रात का खाना कम कार्ब्स वाला बनाते हैं, तो इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकता है। आइए आज हम आपको रात के खाने के लिए 5 ऐसे स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिन्हें बनाना आसान है।
#1
पालक मलाई मटर
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ी मटर डालें, फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब इसमें कटी हुई पालक की पत्तियां, मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा करके इसमें मलाई और पानी मिलाकर पीस लें। अंत में इस पेस्ट को पैन में डालें, फिर इसे 5-7 मिनट तक पकाएं।
#2
पनीर भुर्जी
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटी पत्तेदार धनिया डालें, फिर इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें बारीक कटी टमाटर डालें और जब तक तेल अलग न हो जाए, तब तक इसे भूनें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं। आखिर में इस पर हरी धनिया डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।
#3
दही आलू
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके उसमें जीरा भूनें और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं। अब इसमें उबले आलू डालें और अच्छे से मिलाएं। अंत में इसमें दही मिलाएं और इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।
#4
भरवां करेला
सबसे पहले करेलों को बीच से काटकर इनका बीज निकालें, फिर इन्हें नमक लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हींग, बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद इसमें धनिया, हल्दी, अमचूर, गरम मसाला और नमक मिलाएं। आखिर में करेलों में इस मिश्रण को भरकर इन्हें धीमी आंच पर पकाएं।
#5
पालक पनीर
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मटर डालें। अब इसमें टमाटर डालें और जब तक तेल अलग न हो जाए, तब तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी हुई पालक की पत्तियां, मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। अब इसमें पनीर के टुकड़े और थोड़ा पानी डालें, फिर इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। अंत में इस पर हरी धनिया डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।