LOADING...
रात की बनी दाल बच गई है? उससे नाश्ते में बना लें कुरकुरे और लजीज कटलेट
बची हुई दाल से बने कटलेट

रात की बनी दाल बच गई है? उससे नाश्ते में बना लें कुरकुरे और लजीज कटलेट

लेखन सयाली
May 05, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

अधिकतर लोग दाल को पोषक तत्वों से भरपूर मानते हैं, जिस वजह से इसे रोजाना के खान-पान में शामिल किया जाता है। हालांकि, कई बार दाल बच जाती है और लोग उसे दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। अगर आपके पास भी बची हुई दाल है तो आप उससे कुरकुरे और लजीज कटलेट बना सकते हैं। आइए आज हम आपको इस स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी बताते हैं, जो स्नैक टाइम के लिए बिलकुल सही रहेगा।

सामग्री

कटलेट के लिए जरूरी चीजें

दाल के कटलेट बनाने के लिए आपको एक कप बची हुई दाल, आधा कप उबले आलू (मैश किए हुए), एक चौथाई कप मटर, एक चौथाई कप बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटी हरी मिर्च, एक चौथाई छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार), ब्रेड का चूरा और जरूरत के हिसाब से तेल चाहिए होगा।

विधि

कटलेट बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में दाल डालकर मैश कर लें, फिर इसमें उबले आलू, उबली मटर, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को छोटे-छोटे गोल आकार में बनाकर कटलेट तैयार करें। अब हर कटलेट को ब्रेड के चूरा में लपेटकर एक प्लेट में रखें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके कटलेट को सुनहरा होने तक तलें।

Advertisement

विकल्प

इन चीजों से कटलेट को मिल सकता है नया ट्विस्ट

आप अपने कटलेट को ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए उसमें थोड़ी सब्जियां मिला सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप इसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियां मिला सकते हैं। साथ ही आप इसमें थोड़ा मटर का पेस्ट भी मिला सकते हैं। अगर आप थोड़ा अनोखे स्वाद वाला कटलेट खाना चाहते हैं तो दाल के मिश्रण में मशहूर और मीसा हुआ पनीर भी मिला सकते हैं।

Advertisement

सेवन

इस तरह से लें कटलेट का आनंद 

आप अपने बनाए हुए कटलेट को शाम की चाय के साथ या किसी पार्टी के दौरान मेहमानों को परोस सकते हैं। इसे बनाने के बाद इसे गर्मा-गर्म परोसें, क्योंकि ठंडे कटलेट खाने में अच्छे नहीं लगते। आप चाहें तो कटलेट को अपने पसंदीदा सॉस या हरी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं। यकीनन यह आपका और आपके मेहमानों का मन मोह लेगा। स्वाद के साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

Advertisement