ममता बनर्जी की हार पर विवेक अग्निहोत्री बोले- अब बंगाल के लोग सिर ऊंचा करके चलेंगे
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में राजनीति का तख्तापलट होने से ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। भवानीपुर सीट से उन्हें भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से करारी हार मिली। अब दिग्गज निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' (2025) के बंगाल में रिलीज के बाद आईं कथित मुश्किलों पर बात की थी। साथ में एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है।
पोस्ट
विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म से जुड़े विवादों को याद
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि #दकश्मीरफाइल्स की रिलीज के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल में मेरा बहिष्कार कर दिया था। फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया और कहा गया कि मुझे बंगाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पिछले साल, उन्होंने पश्चिम बंगाल में #दबंगालफाइल्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया था। हमपर हमले मारपीट की गई। दर्जनों FIR दर्ज की गईं।'
जीत
'आखिरकार यह पश्चिम बंगाल की अभूतपूर्व जीत'
उन्होंने लिखा, 'चुनावों के दौरान, हमने यह सुनिश्चित किया कि #दबंगालफाइल्स को बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को (गुप्त रूप से) दिखाया जाए। मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ी। और आखिरकार...यह अभूतपूर्व जीत। बंगाल के लोगों को बधाई। अब आप बिना किसी डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।' 'द बंगाल फाइल्स' बंगाल के राजनीतिक रूप से अशांत इतिहास पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
NEVER AGAIN.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 5, 2026
For those who don’t know, @MamataOfficial cancelled me in Bengal after the release of #TheKashmirFiles. The film was taken out of cinema halls, and she said I would NOT BE ALLOWED TO ENTER Bengal.
Last year, she BANNED #TheBengalFiles completely in West Bengal. Our… pic.twitter.com/9JzHU2lgwE