अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की 6 छोटी नावों को नष्ट किया
क्या है खबर?
पश्चिम एशिया में 8 अप्रैल को युद्धविराम लागू होने के बाद फिर एक बार तनाव बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरान की 7 छोटी नावों को नष्ट कर दिया। यह हमला तब किया गया, जब होर्मुज से गुजर रहे 2 वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान ने मिसाइल दागी थी।
हमला
अमेरिकी सेना ने दी जानकारी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य ईरान से होर्मुज का नियंत्रण वापस लेना था। अमेरिकी मध्य कमान (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियान शुरू होने के बाद ईरान वाणिज्यिक जहाजों को धमकाने के लिए 20-40 छोटी नौका तैनात कर रहा था, जिसमें 6 को तुरंत बाद नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी होर्मुज के आसपास AH-64 अपाचे और MH-60 सीहॉक हेलीकॉप्टर तैनात है।
हमला
IRGC ने किया था हस्तक्षेप
कूपर ने बताया कि अमेरिकी अभियान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने हस्तक्षेप का प्रयास कर अमेरिकी जहाजों पर कई क्रूज मिसाइलें, ड्रोन और छोटी नौकाएं दागी हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने रक्षात्मक हथियारों के सटीक प्रयोग से सभी खतरों को विफल कर दिया। कूपर ने ईरानी सेना को अमेरिकी सैन्य संपत्तियों से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' अभियान में 15,000 सैनिक, विध्वंसक पोत, 100 से अधिक समुद्री विमान और पनडुब्बी शामिल हैं।