LOADING...
मानसून से पहले साफ कर लें त्वचा की टैनिंग, बनाकर लगाएं ये 5 फेस पैक
टैनिंग साफ करने वाले 5 फेस पैक

मानसून से पहले साफ कर लें त्वचा की टैनिंग, बनाकर लगाएं ये 5 फेस पैक

लेखन सयाली
Jun 09, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

गर्मी में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक है सूरज की हानिकारक किरणों के कारण त्वचा पर होने वाली टैनिंग। यह समस्या खासतौर से उन लोगों के लिए होती है, जो घर से बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मानसून का मौसम आने से पहले ही आप इस जिद्दी टैनिंग को साफ कर लें। इसके लिए इन 5 घर पर बने फेस पैक से त्वचा की देखभाल करें।

#1

दही, नींबू और चावल के आटे का फेस पैक

सामग्री: 2 चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच चावल का आटा। बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में चावल का आटा, नींबू का रस और दही मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। फायदा: यह फेस पैक त्वचा को नमी देने में मदद करता है और त्वचा की रंगत को हल्का करने में भी सहायता कर सकता है।

#2

एलोवेरा जेल, हल्दी और चंदन का फेस पैक

सामग्री: 2 चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी पाउडर। बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरी में एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर और हल्दी पाउडर को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फायदा: यह फेस पैक त्वचा को मुलायम बनाने के साथ रंगत को हल्का करने में भी मदद कर सकता है, जिससे टैनिंग साफ हो जाती है।

Advertisement

#3

टमाटर, बेसन और दही का फेसपैक

सामग्री: एक टमाटर, 2 चम्मच बेसन और एक चम्मच दही। बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले टमाटर को पीसकर उसकी प्यूरी बना लें। फिर इस गूदे को बेसन और दही के साथ मिलाकर पैक तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने पर चेहरे को पानी से धो लें। फायदा: यह फेस पैक मृत त्वचा को हटाने और रंगत को हल्का करने में मदद कर सकता है।

Advertisement

#4

संतरे के छिलके, शहद और दूध का फेसपैक

सामग्री: 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध। बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। फायदा: यह फेस पैक त्वचा की रंगत को हल्का करने समेत इसे मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

#5

नींबू, शहद और एलोवेरा जेल का फेसपैक

सामग्री: एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच एलोवेरा जेल। बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोखकर मुंहासों से राहत दिलाता है, टैनिंग दूर करता है और इसे मुलायम बनाने में भी मदद कर सकता है।

Advertisement