Loading...
सप्ताह के अंत में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये कम विख्यात जगहें, नहीं मिलेगी भीड़-भाड़
सप्ताह के अंत में घूमने के लिए कम चर्चित जगहें

सप्ताह के अंत में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये कम विख्यात जगहें, नहीं मिलेगी भीड़-भाड़

लेखन सयाली
Sep 29, 2026
10:25 am

क्या है खबर?

अगर आप सप्ताह के अंत में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां न तो ज्यादा भीड़ हो और जिसकी न ही ज्यादा खर्चा हो तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल आपको अनोखा अनुभव प्रदान करेंगे। इन जगहों पर आप दोस्तों या परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। आइए आज हम आपको भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप कम खर्च में घूम सकते हैं।

#1

ओरछा

मध्य प्रदेश में बसा शहर ओरछा कम चर्चित है, लेकिन काफी खूबसूरत और देखने लायक है। यह बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ है और एक ऐतिहासिक जगह है।

मध्यकालीन समय का यह शहर शानदार मंदिरों और छतरियों से भरा हुआ है, जो शांत हैं और व्यावसायिक गतिविधियों से दूर हैं। यहां आने वालों को ओरछा का किला जरूर देखना चाहिए, जो इतिहास को बयान करता है।

यहां की नदी में नाव की सवारी करके भी आपको आनंद आएगा।

#2

जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश में खूबसूरत स्थानों की कमी नहीं है, जिनमें से एक है जीरो वैली। यहां आपको कम भीड़-भाड़ मिलेगी और आप सुकून से भरे पल बिता पाएंगे।

निचले हिमालय में बसा यह स्थान चीड़ के पेड़ों वाली शांत पहाड़ियों से ढका हुआ है। यहां अपतानी जनजाति की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी पूरे देश में मशहूर है।

यहां आ कर आप इस शहर की सुंदरता को करीब से देख सकते हैं और संस्कृति को जान सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

गोकर्ण 

कर्नाटक में स्थित गोकर्ण एक छोटे-से शहर में स्थित है, जो समुद्र के किनारे बसा हुआ है। यह जगह धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सुंदर समुद्र तटों के लिए भी जानी जाती है।

यहां आकर आप ओम बीच, कुडले बीच और आध्यात्मिक स्थलों का आनंद ले सकते हैं। गोकर्ण में आपको शांति और सुकून मिलेगा, जो आपके सप्ताहांत को खास बना देगा।

यह जगह दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही है।

ADVERTISEMENT

#4

मावलिननॉन्ग

मेघालय में स्थित मावलिननॉन्ग को भारत का सबसे साफ-सुथरा गांव माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

मावलिननॉन्ग में आप झूलते पुल, झरने और हरे-भरे जंगलों का आनंद ले सकते हैं। इस गांव में आने वाले पर्यटक यहां की प्रकृति सुंदरता और स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।

यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही है।

#5

चंबा

हिमाचल प्रदेश में स्थित चंबा को भी आप इस सूची में शामिल कर सकते हैं। चंबा रावी नदी के किनारे बसा हुआ है और यहां से पहाड़ों के बेहद खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

यह जगह अपने प्राचीन बहु-स्तरीय पत्थर के मंदिर और पारंपरिक हस्तशिल्प के लिए चर्चा में रहती है। यहां के लोग भी काफी मिलनसार होते हैं और आपका खुले दिल से स्वागत करेंगे।

आप इन स्थानों की यात्रा करके खुशी महसूस करेंगे।

ADVERTISEMENT