NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कपड़ों और बैग की जाम चेन को ठीक करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
    अगली खबर
    कपड़ों और बैग की जाम चेन को ठीक करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

    कपड़ों और बैग की जाम चेन को ठीक करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

    लेखन अंजली
    Apr 01, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    कई तरह के कपड़ों, ट्रॉली बैग और सूटकेस जैसी चीजों में चेन लगी होती है और कभी-कभी ये चेन जाम हो जाती है। ऐसे में क्या किया जाए?

    अक्सर लोग किसी दर्जी के पास जाकर चेन को बदलवा लेते हैं या इसे ठीक करा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये काम आप अपने घर में मौजूद चीजों की मदद से भी कर सकते हैं।

    आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    जैतून का तेल

    अगर आपके किसी कपड़े या बैग की चेन जाम हो गई है तो आप जैतून के तेल की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं।

    इसके लिए एक इयरबड पर थोड़ा सा जैतून का तेल डालें और इसे चेन के खराब हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

    ऐसा करने पर जल्द ही आपकी चेन जल्द ही फिर से पहले की तरह काम करने लगेगी।

    #2

    बच्चों के मोमी रंग

    अगर आपके घर में बच्चे हैं और वे अक्सर ड्राइंग के लिए मोमी रंग का इस्तेमाल है तो आप इन रंगों की मदद से भी जाम चेन को तुरंत ठीक कर सकते हैं।

    इसके लिए किसी मोमी रंग को अपनी जाम चेन पर अच्छी तरह से घिसें और इसके बाद चेन को कम से कम तीन से चार बार बंद करें और खोलें।

    ऐसा करने से आपकी चेन अटकना बंद हो जाएगी।

    #3

    साबुन

    साबुन हर किसी के घर में होता है और इसका इस्तेमाल करके भी आप अपनी किसी भी चीज की जाम चेन को आसानी से ठीक कर सकते हैं।

    ऐसा करने के लिए साबुन को ध्यान से जाम चेन पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे चेन ठीक हो जाएगी।

    आप चाहें तो साबुन की मदद से घर की जाम खिड़की और दरवाजों को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए उनके जोड़ों पर साबुन को रगड़े।

    #4

    मोमबत्ती

    अगर किसी कारणवश आपके किसी बैग या पेंट की चेन जाम हो गई है तो उसे ठीक करने के लिए आप मोमबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके लिए खराब हुई चेन पर मोमबत्ती को अच्छी तरह से रगड़ें और इसे बंद करने की कोशिश करें। इससे खराब हुई चेन फिर से पहले की तरह काम करने लगेगी।

    इसी तरह आप चाहें तो किसी अन्य चीज की जाम चेन को भी आसानी से ठीक कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    साइटिका की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हैं ये योगासन, जानिए अभ्यास का तरीका योग
    कई औषधीय गुणों से समृद्ध माना जाता है सूरजमुखी का तेल, जानिए इसके फायदे स्वास्थ्य
    डायरिया की समस्या होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत घरेलू नुस्खे
    होली के जायके: घर पर इस तरह बनाएं मावा गुजिया, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025