सोनम कपूर ने कई स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद कम किया था 35 किलो वजन, जानिए कैसे
क्या है खबर?
सोनम कपूर का फिगर देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि एक समय पर वह 90 किलो की हुआ करती थीं। 2007 में अपनी पहली फिल्म 'सावरिया' से बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह मोटापे का शिकार थीं। इतना ही नहीं, सोनम PCOS और इंसुलिन प्रतिरोध से भी जूझ रही थीं और वह मधुमेह से पीड़ित होने की सीमा रेखा पर थीं। हालांकि, इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद भी अभिनेत्री ने 35 किलो वजन घटाया था।
तरीका
अस्वस्थ खाद्य पदार्थों से बनाई थी दूरी
सोनम 20 साल की उम्र से PCOS की शिकार हैं, जिस कारण वजन कम करना उनके लिए मुश्किल था। उन्होंने बताया कि उसकी मां ने पहली फिल्म से पहले उन्हें अतिरिक्त वजन कम करने में मदद की थी। सोनम ने कहा, "सबसे पहली मां ने मुझे चॉकलेट, आइसक्रीम, तले हुए खाद्य पदार्थ और मिठाइयों से दूर किया।" उन्होंने नॉन-वेज और जंक फूड खाना छोड़ दिया था और वह हर 2 घंटे पर भोजन करती थीं।
पोस्टपार्टम
बच्चा होने के बाद इस तरह कम किया वजन
2022 में बेटे वायु को जन्म देने से पहले तक सोनम का वजन अच्छी तरह नियंत्रित था। हालांकि, डिलीवरी के बाद उनका वजन दोबारा बढ़ गया था। इसके बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा, "धीरे-धीरे बिना किसी अनोखी डाइट और कठिन वर्कआउट के मैं अपना वजन कम करने में सक्षम हुई।" उन्होंने 16 महीनों के अंदर वजन घटाया था और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "20 किलो वजन कम हो गया है, 6 किलो और करना है।"
नाश्ता
नाश्ते में क्या खाती हैं सोनम?
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपनी पूरी डाइट बताई थी। वह रोजाना सुबह 6 बजे एक कप गर्म नींबू पानी पीती हैं, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। वह 6:45 बजे ओट्स वाले दूध और थोड़ी चॉकलेट से बनी कोलेजन युक्त कॉफी पीती हैं। इसके साथ वह भीगे हुए ब्राजील नट्स और बादाम जैसे मेवे लेती हैं। इसके बाद 9:45 पर वो नाश्ता करती हैं, जिसमें अंडे और ब्रेड टोस्ट शामिल होते हैं।
डाइट
शाम के 5 बजे तक कर लेती हैं डिनर
सोनम का दोपहर का भोजन आमतौर पर साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर होता है। उन्होंने बताया कि वह किसी प्रकार के प्रोटीन के साथ टमाटर वाला रेड सॉस पास्ता खाना पसंद करती हैं। सोनम रोजाना शाम करीब 5:15 पर रात का खाना खा लेती हैं। उनका रात का भोजन आमतौर पर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और स्वस्थ वसा का मिश्रण होता है। सोनम को रात के वक्त सूप पीना बहुत अच्छा लगता है।
PCOS
PCOS को इस तरह से करती हैं नियंत्रित
सोनम PCOS को नियंत्रित करने के लिए खान-पान, एक्सरसाइज और तनाव प्रबंधन का आदर्श संयोजन बैठती हैं। वह रिफाइंड चीनी से परहेज करती हैं और जंक फूड का सेवन नहीं करती हैं। साथ ही वह नियमित एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें पैदल चलना और योग करना शामिल होता है। सोनम ध्यान व श्वास एक्सरसाइज जैसी तनाव कम करने वाली तकनीकों का भी पालन करती हैं। सोनम महिलाओं को प्रोत्साहित करती हैं कि वे PCOS के प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत उपचार खोजें।