NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है नाक, जानिए कैसे 
    अगली खबर
    सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है नाक, जानिए कैसे 
    सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है नाक

    सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है नाक, जानिए कैसे 

    लेखन अंजली
    Jul 06, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    नाक सांस के लिए हवा प्रदान करने और सूंघने की क्षमता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं।

    यह अपनी स्थितियों के जरिए हमारे स्वास्थ्य का हाल बता सकती है।

    आपकी नाक मधुमेह से लेकर कोरोना वायरस जैसी महमारी तक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती चेतावनी संकेत दे सकती है।

    आइए आज हम आपको बताते हैं कि नाक किन-किन स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करती है।

    #1

    बहती नाक 

    लगातार बहती नाक का मतलब यह हो सकता है कि आपको सर्दी या फ्लू हुआ है।

    फ्लू होने पर आपको छींकें, नाक बंद होना और गले में खराश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

    इनसे राहत पाने के लिए हर्बल चाय, शहद और अदरक का मिश्रण, हल्दी और तुलसी का पानी पीने जैसे घरेलू नुस्खों को अपनाना लाभदायक हो सकता है।

    फ्लू के अलावा कोविड-19 होने पर भी बहती नाक का सामना करना पड़ सकता है।

    #2

    नाक से खून निकलना

    नाक से खून आना विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत दे सकता है।

    ऐसा साइनस होने पर भी हो सकता है। यह खोपड़ी में भरी हुई हवा होती है और यह माथे, नाक की हड्डी, गाल समेत आंखों के पीछे होती है।

    जब साइनस में सूजन या म्यूकस यानी बलगम जम जाती है तो इसमें कीटाणु पनपने लगते हैं, जो स्थिति को बिगाड़ सकता है।

    इसके अलावा एलर्जी, हीमोफीलिया जैसी समस्याओं के कारण भी नाक से खून आ सकता है।

    #3

    सूंघने की क्षमता कम होना

    सूंघने की क्षमता कमजोर होना विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। नेजल पॉलीप्स होने पर नाक की सूंघने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

    कोविड-19, सर्दी या साइनस के कारण भी सूंघना मुश्किल हो सकता है।

    मधुमेह से ग्रस्त व्यक्ति में हाई ब्लड शुगर होने पर भी सूंघने की क्षमता को नुकसान हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त यह मल्टीपल स्केलेरोसिस या मोटर न्यूरॉन रोग जैसी न्यूरोलॉजिकल स्थितियों का प्रारंभिक संकेत भी हो सकता है।

    #4

    असामान्य गंध महसूस करना

    असामान्य गंध को फैंटोस्मिया भी कहा जाता है। यह एक गंध से संबंधित विकार है। इससे ग्रस्त व्यक्ति को अजीबोगरीब गंध महसूस होने लगता है।

    यह अमूमन दौरे, सिर में चोट, मस्तिष्क ट्यूमर या पार्किंसंस रोग जैसी स्थितियों के कारण हो सकता है।

    इसके अलावा साइनस होने पर भी आपको फैंटोस्मिया हो सकता है, जिससे चीजों की महक और स्वाद में बदलाव महसूस हो सकता है।

    #5

    लाल नाक 

    लाल नाक रोसैसिया नामक स्वास्थ्य स्थिति का संकेत दे सकती है।

    इस स्थिति के कारण चेहरे का मध्य भाग लाल हो जाता है और समय के साथ, विशेष रूप से पुरुषों में नाक की त्वचा मोटी और लाल हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप राइनोफिमा नामक स्थिति होती है।

    गंभीर मामलों में यह नाक के आकार को भी प्रभावित कर सकता है और इससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल
    IPL 2025: हरप्रीत बरार ने RR के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    हमास नेता मुहम्मद सिनवार का शव इजरायल का निशाना बनी गाजा सुरंग में मिला- रिपोर्ट इजरायल

    स्वास्थ्य

    चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स, जल्द मिलेगा फायदा लाइफस्टाइल
    फूड पॉइजनिंग से हो सकती है बड़ी परेशानी, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ पर उग गए बाल, जानिए क्या है यह दुर्लभ मामला  जापान
    मक्खियों को भगाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में हो जाएंगी गायब घरेलू नुस्खे

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में नाक से खून आने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    उत्तराखंड के कनातल में मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं उत्तराखंड
    डाइट में शामिल करें नींबू, मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    विटामिन-B की कमी को दूर करते हैं ये खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025