NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विटामिन-P क्या है? जानिए इससे युक्त खाद्य पदार्थ और इसके फायदे 
    अगली खबर
    विटामिन-P क्या है? जानिए इससे युक्त खाद्य पदार्थ और इसके फायदे 
    विटामिन-P से जुड़ी जानकारी

    विटामिन-P क्या है? जानिए इससे युक्त खाद्य पदार्थ और इसके फायदे 

    लेखन अंजली
    Aug 02, 2023
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    आपने कभी विटामिन-P के बारे में सुना है? शायद नहीं क्योंकि यह कोई विटामिन नहीं है, बल्कि एक शब्द है और इसका उपयोग पौधों के यौगिकों के एक समूह के लिए किया जाता है। इसे फ्लेवोनोइड्स के रूप में जाना जाता है।

    फ्लेवोनोइड्स खाद्य पदार्थों को रंग देते हैं और इससे युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    विटामिन-P

    फ्लेवोनोइड्स को विटामिन-P क्यों कहा जाता है? 

    जब वैज्ञानिकों ने साल 1930 में इसे पहली बार संतरे से निकाला था, तब फ्लेवोनोइड्स को विटामिन-P कहा जाता था क्योंकि तब इसे एक नए प्रकार का आवश्यक विटामिन माना गया था।

    हालांकि, जैसे-जैसे वैज्ञानिक ज्ञान उन्नत हुआ, यह स्पष्ट हो गया कि ये विटामिन के रूप में योग्य नहीं हैं।

    इसी कारण विटामिन-P को फ्लेवोनोइड्स का नाम दिया गया और अब इसको पौधों में पाए जाने वाले लाभकारी फाइटोकेमिकल्स के समूह के रूप में मान्यता प्राप्त है।

    पौधे

    क्या हैं फ्लेवोनोइड्स?

    फ्लेवोनोइड्स 6,000 से अधिक किस्म के पौधों के यौगिकों का एक विविध समूह है और पौधों के जीवन और अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    पौधों में इनकी उपस्थिति के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें संक्रमण को रोकना, पौधों को सूरज और पर्यावरणीय तनाव से बचाना और परागण के लिए कीड़ों को आकर्षित करना आदि शामिल हैं।

    इसके अलावा फ्लेवोनोइड्स जामुन, चेरी और टमाटर जैसे फलों और सब्जियों को गहरे और जीवंत रंग भी प्रदान करते हैं।

    फायदे

    फ्लेवोनोइड्स से मिलने वाले लाभ

    फ्लेवोनोइड्स विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इसका कारण है कि ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसी प्रतिक्रिया प्रकट करते हैं।

    ये मस्तिष्क कोशिकाओं की रक्षा करके मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं।

    इसके अलावा फ्लेवोनोइड्स का सेवन टाइप-2 मधुमेह के जोखिम कम करने में भी सहायक है और फ्लेवोनोइड्स से हृदय रोग का खतरा भी कम हो सकता है।

    यही कारण है कि आपको विभिन्न रंग के खाद्य पदार्थ खाने चाहिए।

    स्त्रोत

    फ्लेवोनोइड्स के स्रोत 

    फ्लेवोनोइड्स पीले, नारंगी और लाल रंगों की सब्जियों और फलों में होते हैं। साथ ही ये आम, खुबानी, संतरे और अंगूर जैसे खट्टे फलों में भी पाए जाते हैं।

    इसके अन्य स्रोतों में नींबू और चेरी शामिल हैं। सब्जियों में गाजर, टमाटर, मिर्च, ब्रोकोली, प्याज और ओरिगैनो फ्लेवोनोइड्स से युक्त होते हैं।

    फ्लेवोनोइड्स को 70 प्रतिशत से अधिक कोको सामग्री के साथ ग्रीन टी, रेड वाइन और डार्क चॉकलेट से भी प्राप्त किया जा सकता है।

    नुकसान

    फ्लेवोनोइड्स की कमी से होने वाले नुकसान

    शरीर में विटामिन-C के उचित अवशोषण के लिए फ्लेवोनोइड्स जरूरी हैं।

    कमजोरी, थकावट, मांसपेशियों में दर्द, मसूड़ों से खून आना और मुंह में दरारें होना आदि लक्षण भी तभी सामने आते हैं, जब शरीर में फ्लेवोनोइड्स की कमी होती है।

    चेहरे की झुर्रियों के आसपास हल्का-हल्का रक्तस्राव दिखना भी फ्लेवोनोइड्स की कमी का संकेत हो सकता है।

    इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली कैंसर की सर्जरी, शोएब ने बताई अब कैसी है हालत टीवी जगत की खबरें
    निसान मैग्नाइट की बिक्री 2 लाख के पार, जानिए कब हुई थी लॉन्च  निसान
    हिना खान ने रचाई बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट हिना खान
    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025

    खान-पान

    नाश्ते के लिए बिहार के 5 स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी, मानसून में जरूर करें ट्राई रेसिपी
    मानसून में लें भुट्टा खाने का आनंद, स्वास्थ्य संबंधी मिल सकते हैं ये 5 फायदे मानसून
    अमेरिका: तरबूज पर सॉस डालकर बनाया जा रहा अनोखा फूड कॉम्बिनेशन, देखिए वायरल वीडियो अमेरिका
    मानसून में इन 5 स्वास्थ्यवर्धक मॉकटेल ड्रिंक्स का करें सेवन, आसान है रेसिपी मानसून

    लाइफस्टाइल

    दिल्ली: 9 सितंबर को चांदनी चौक में आयोजित होगा शॉपिंग फेस्टिवल, जानिए इसकी विशेषताएं दिल्ली
    फ्रेंडशिप डे: दोस्तों के साथ से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानिए कैसे फ्रेंडशिप डे
    तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित हैं ये 5 घूमने योग्य जगहें, एक बार जरूर जाएं तमिलनाडु
    ये हैं भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरने, एक बार जरूर करें इनका रुख  मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025