कीवी बनाम प्लम: इनमें से किसका सेवन सेहत के लिए है ज्यादा फायदेमंद?
क्या है खबर?
कीवी और प्लम दोनों ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल हैं। हालांकि, कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि इन दोनों में से किसका सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो आज हम आपको इन दोनों फलों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों की तुलना करेंगे, जिससे आपको सही जानकारी मिल सकेगी और आप अपने लिए बेहतर विकल्प चुन सकेंगे।
कीवी
कीवी के पोषक तत्व
कीवी में विटामिन-C, विटामिन-K, विटामिन-E, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाने में मदद करता है।
इसके अलावा कीवी में एक खास तत्व होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। कीवी का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, आंखों की रोशनी सुधारने और त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
प्लम
प्लम के फायदे
प्लम में विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-K और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
प्लम का सेवन पाचन को बेहतर बनाने, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है।
इसके अलावा यह फल पानी की कमी से बचाने और त्वचा को निखारने में भी मदद कर सकता है।
कैलोरी
कीवी और प्लम की कैलोरी
कीवी में लगभग 61 कैलोरी होती है, जबकि प्लम में लगभग 50 कैलोरी होती है। अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आपके लिए सीमित मात्रा में प्लम का सेवन करना बेहतर हो सकता है।
हालांकि, अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन नुकसानदायक हो सकता है इसलिए सीमित मात्रा में ही इन फलों का सेवन करें।
चयन
कीवी और प्लम में से किसका चयन करना चाहिए?
अब बारी आती है यह निर्णय लेने की कि कीवी और प्लम में से किसका चयन करना चाहिए? अगर आप कैलोरी के हिसाब से देखेंगे तो प्लम बेहतर विकल्प है।
हालांकि, अगर आप विटामिन-C और अन्य पोषक तत्वों की अधिकता चाहते हैं तो आपके लिए कीवी चुनना बेहतर हो सकता है।
इसके अलावा यह आपकी पसंद और स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करता है कि आप इनमें से किसका चयन करते हैं।