NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / किंग चार्ल्स तृतीय के पूर्व नौकर ने बताया चाय पीने का सही और शाही तरीका
    अगली खबर
    किंग चार्ल्स तृतीय के पूर्व नौकर ने बताया चाय पीने का सही और शाही तरीका
    किंग चार्ल्स के नौकर ने बताया चाय पीने का सही तरीका

    किंग चार्ल्स तृतीय के पूर्व नौकर ने बताया चाय पीने का सही और शाही तरीका

    लेखन गौसिया
    Jul 10, 2023
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    ज्यादातर भारतीय लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। हालांकि, हर किसी का चाय पीने का तरीका उसके हिसाब से अलग-अलग होता है।

    ऐसे में आज हम आपको चाय पीने के कुछ ऐसे अनोखे तरीके बताने वाले हैं, जिसका खुलासा खुद किंग चार्ल्स तृतीय के पूर्व नौकर ग्रांट हेरोल्ड ने किया है।

    चलिए फिर चाय पीने के शाही तरीके को जानते हैं।

    तरीका-1

    पीछे से आगे की ओर मिलाएं चाय

    हैलो मैगजीन के साथ एक वीडियो साक्षात्कार में किंग के पूर्व नौकर हेरोल्ड ने चाय को मिलाने का सही तरीका ना सिर्फ बताया बल्कि खुद इसका प्रदर्शन भी किया।

    उन्होंने बताया, "चाय को एक छोटे चम्मच से धीरे-धीरे पीछे से आगे की ओर मिलाएं। वहीं अगर आप पेय को गोलाकार गति में मिलाएंगे तो इसके कुछ प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। इसके अलावा इससे बर्तन की आवाज भी ज्यादा आएगी।"

    तरीका-2

    इस तरह पकड़े कप

    हेरोल्ड किंग चार्ल्स तृत्तीय और रानी कैमिला के अलावा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, केट मिडलटन और प्रिंस विलियम की भी सेवा कर चुके हैं। उनका अनुभव काफी ज्यादा है, इसलिए उन्होंने चाय शिष्टाचार को बारीकी से बताया है।

    उन्होंने कहा, "कप पकड़ते समय छोटी उंगली को ऊपर रखने की बजाय नीचे रखने की प्रथा है। इसके अलावा व्यक्ति को चाय के कप को 2 उंगलियों से संयम के साथ पकड़ना चाहिए और चाय को जोर से पीने से बचना चाहिए।"

    तरीका-3

    नौकर ने स्कोन खाने का तरीका भी किया साझा

    हेरोल्ड ने स्कोन (छोटा-सा केक) खाने का तरीका भी साझा किया है।

    उन्होंने इसे खाने के 2 सामान्य तरीके बताए हैं। पहला कोर्निश तरीका, जिसका मतलब है स्कोन को क्रीम के साथ खाना और दूसरा डेवोनशायर तरीका, यानी स्कोन को जैम के साथ खना।

    पिछले हफ्ते, केट मिडलटन ने भी बताया था कि वह स्कोन पर पहले जैम पसंद करती हैं, उसके बाद क्रीम। हालांकि, इसके बाद कुछ ब्रिटिशों के बीच विवाद भी हो गया था।

    नियम

    शाही परिवार को लहसुन खाने की नहीं है अनुमति

    जब भी बात भोजन शिष्टाचार की आती है तो शाही परिवार के कुछ और नियम भी होते हैं।

    रानी कैमिला ने खुद 2018 में मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में भोजन शिष्टाचार के नियमों में से एक की पुष्टि की थी।

    जब शो के जज गैरी मेहिगन ने पूछा कि क्या कोई विशिष्ट खाद्य पदार्थ है, जिसे राजघरानों को खाने की अनुमति नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे यह कहने से नफरत है, लेकिन इसका जवाब लहसुन है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किंग चार्ल्स तृतीय
    खान-पान
    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें अजब-गजब खबरें
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती सोनम कपूर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक ब्रिटेन

    खान-पान

    'पास्ता बिरयानी' देखकर यूजर्स का घूमा सिर, अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन देखकर लोग नाराज सोशल मीडिया
    गर्मियों के अनुकूल हैं ये 5 ताजगी भरे मोजितो, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    जैतून का तेल बनाम सरसों का तेल: इनमें से किसका चयन है बेहतर? लाइफस्टाइल
    तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल, डाइट में करें शामिल तनाव

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

    महारानी एलिजाबेथ को दिए अपने ही तोहफे को भूले ट्रम्प, महारानी को छूने पर भी विवाद डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: अस्पताल में भर्ती हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, महारानी एलिजाबेथ ने राष्ट्र को किया संबोधित कोरोना वायरस
    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन प्रिंस फिलिप
    दुनिया का सबसे नया गणतंत्र बना बारबाडोस, शाही राज को हटाया प्रिंस चार्ल्स

    लाइफस्टाइल

    स्वस्थ और चमकती त्वचा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक खान-पान
    मानसून के दौरान अपने घर को साफ और फ्रेश रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून
    उच्च रक्तचाप को कम करने में मददगार हैं ये 5 पेय, डाइट में जरूर करें शामिल  स्वास्थ्य टिप्स
    कांच की सतहों की सफाई के लिए घर पर बनाएं ग्लास क्लीनर, जानिए बनाने के तरीके  साफ-सफाई के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025