सर्दियों में इन 5 तरीकों से अपने कुत्ते को महसूस करवाएं गर्माहट, होगा लाभदायक
क्या है खबर?
सर्दियों में ठंडक बढ़ने के कारण कुत्तों को सर्दी लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर जो कुत्ते घर के बाहर रहते हैं, वे इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं। ठंड के मौसम में कुत्तों को सर्दी लगने के साथ-साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कुत्ते को सर्दियों में गर्म रख सकते हैं।
#1
कंबल का करें उपयोग
सर्दियों में कुत्ते को गर्म रखने के लिए उसके बिस्तर पर एक मोटा कंबल बिछा दें या फिर उसे अपने बिस्तर पर सुला दें ताकि वह गर्म महसूस करे।
इसके अलावा आप उसके लिए एक आरामदायक बिस्तर भी खरीद सकते हैं।
इसके साथ ही उसके बिस्तर को ऐसी जगह रखें, जो ठंडी हवा से दूर हो और जहां ज्यादा से ज्यादा धूप लगे। इससे वह ठंड से सुरक्षित रहेगा।
#2
गर्म कपड़े पहनाएं
सर्दियों में कुत्ते को गर्म रखने के लिए उसे गर्म कपड़े पहनाना भी एक अच्छा तरीका है। इसके लिए आप अपने कुत्ते के लिए स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर और जुराबें खरीद सकते हैं।
इन कपड़ों को पहनकर आपका कुत्ता ठंड से सुरक्षित रहेगा और आरामदायक महसूस करेगा।
हालांकि, कपड़े पहनाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे बहुत ढीले या तंग न हों क्योंकि इससे उन्हें परेशानी हो सकती है।
#3
गर्म पानी से नहलाएं
सर्दियों में कुत्ते को नहलाने से पहले पानी की गर्मी चेक करें क्योंकि ज्यादा गर्म पानी से उसकी त्वचा सूखी हो सकती है।
ऐसे में बेहतर होगा कि कुत्ते को हल्के गर्म पानी से नहलाएं। इसके अलावा नहलाने के बाद उसे अच्छे से सुखाएं और गर्म जगह पर रखें। इससे आपका कुत्ता तरोताजा महसूस करेगा और बीमारियों से भी दूर रहेगा।
#4
खाने-पीने का रखें ध्यान
खाने-पीने का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है क्योंकि कुत्ते को सही पोषण नहीं मिलने पर उसकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इसलिए कुत्ते को स्वस्थ रखने के लिए उसे जरूरी विटामिन और खनिज वाला खाना खिलाएं।
इसके अलावा उसके पास हमेशा ताजा पानी रखें ताकि वह समय पर पानी पी सके और पानी की कमी से बचा रह सके।
#5
शारीरिक सक्रियता बनाए रखें
सर्दियों में कुत्तों की शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है, जिसके कारण उनका वजन बढ़ सकता है और उन्हें कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए कुत्ते को शारीरिक रूप से सक्रिय रखना जरूरी है।
इसके लिए उसे रोजाना दौड़ाएं या फिर उसके साथ खेलें। इससे उसका वजन भी नियंत्रित रहेगा और वह फिट भी रहेगा।
इसके अलावा कुत्ते को रोजाना कुछ मिनट धूप में बैठाएं ताकि वह कई पोषक तत्वों को अवशोषित कर सके।