LOADING...
एयर फ्रायर में हर बार खाना बनेगा कुरकुरा, बस रखें इन 5 बातों का खास ध्यान
एयर फ्रायर में खाना बनाने के टिप्स

एयर फ्रायर में हर बार खाना बनेगा कुरकुरा, बस रखें इन 5 बातों का खास ध्यान

लेखन सयाली
Mar 27, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

एयर फ्रायर एक ऐसा उपकरण है, जो बिना तेल के खाने को पकाता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है, जो सेहत के प्रति सजग हैं और तले हुए खाद्य पदार्थों का स्वाद पसंद करते हैं। इसमें खाने को हवा की मदद से पकाया जाता है, जिसमें न के बराबर तेल का इस्तेमाल होता है। इसमें आप खाने को कुरकुरा और पौष्टिक बना सकते हैं। एयर फ्रायर का सही उपयोग करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

#1

एयर फ्रायर की क्षमता का ध्यान रखें

एयर फ्रायर खरीदते समय उसकी क्षमता पर खास ध्यान दें। छोटे एयर फ्रायर बड़े परिवार के लिए पर्याप्त नहीं होते, इसलिए अपने परिवार के आकार के अनुसार ही एयर फ्रायर चुनें। अगर आपका परिवार बड़ा है तो बड़े आकार वाला एयर फ्रायर चुनें, ताकि आप एक बार में अधिक मात्रा में खाना पका सकें। अगर आपका छोटा-सा परिवार है या आप तला-भुना कम खाते हैं तो आपके लिए छोटा एयर फ्रायर भी पर्याप्त होगा।

#2

तापमान सेटिंग को समझें

एयर फ्रायर में तापमान सेटिंग को समझना बहुत जरूरी है। अलग-अलग व्यंजनों के लिए अलग तापमान की जरूरत होती है। ज्यादातर एयर फ्रायर में पहले से तय तापमान होता है, जो आपके काम को आसान बना सकता है। किसी नए व्यंजन को बनाने से पहले उसकी रेसिपी को अच्छी तरह पढ़ें और उसमें दिए गए तापमान का पालन करें, ताकि खाना सही तरीके से बने और उसका स्वाद भी बेहतरीन रहे।

Advertisement

#3

समय निर्धारित करें

एयर फ्रायर में खाना पकाने का समय भी बहुत अहम होता है। ज्यादा देर तक पकाने से खाना जल सकता है या उसका स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए, हर व्यंजन के लिए तय समय का पालन करें। अगर आप पहली बार कोई नया व्यंजन बना रहे हैं तो उसे थोड़े समय के अंतराल पर चेक करते रहें, ताकि वह सही तरीके से पके और उसका स्वाद बेहतरीन रहे। इस तरह आप अपने खाने को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

Advertisement

#4

तेल का सही उपयोग करें

एयर फ्रायर कम तेल में ही काम करता है, फिर भी सही मात्रा में तेल का उपयोग करना जरूरी है। ज्यादा तेल डालने से खाना चिपचिपा हो सकता है और उसका स्वाद भी बिगड़ सकता है। इसके अलावा ज्यादा तेल डालने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, हमेशा तय मात्रा में ही तेल डालें और खाने को पकाने से पहले अच्छे से रेसिपी पढ़ लें, ताकि कोई गलती न हो।

#5

सफाई का ध्यान रखें

एयर फ्रायर की नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है। खाने के कण और चिकनाई जमा होने पर यह उपकरण सही तरीके से काम नहीं करता। इसलिए, हर बार उपयोग के बाद इसे साफ करें। एयर फ्रायर की बाहरी सतह को नम कपड़े से पोंछें और अंदरूनी हिस्से को गर्म पानी और साबुन से धोएं। इन सरल टिप्स को अपनाकर आप अपने एयर फ्रायर का सही तरीके से उपयोग कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं।

Advertisement