NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन शेक पीना है जरूरी? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    क्या मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन शेक पीना है जरूरी? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन शेक पीना नहीं है आवश्यक

    क्या मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन शेक पीना है जरूरी? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन सयाली
    Sep 30, 2024
    08:38 pm

    क्या है खबर?

    आजकल फिटनेस और एक्सरसाइज के क्षेत्र में प्रोटीन शेक का बहुत चलन है। कई लोग मानते हैं कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन शेक पीना जरूरी होता है।

    यह सोचकर लोग अक्सर डाइट में प्रोटीन शेक शामिल कर लेते हैं, लेकिन क्या यह सच में जरूरी है?

    आइए इस लेख में हम इस मिथक को समझने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि क्या प्रोटीन शेक मांसपेशियों के विकास के लिए अनिवार्य हैं?

    #1

    प्राकृतिक स्रोतों से भी मिल सकता है पर्याप्त प्रोटीन

    प्रोटीन शेक का मुख्य उद्देश्य शरीर को आवश्यक प्रोटीन प्रदान करना होता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि प्राकृतिक स्रोतों से भी हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है।

    दूध, दालें, सोया और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूत होता है।

    अगर आप संतुलित आहार लेते हैं और खान-पान में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करते हैं, तो आपको अलग से प्रोटीन शेक पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    #2

    अधिक मात्रा में प्रोटीन शेक का सेवन होता है हानिकारक

    प्रोटीन शेक का अधिक सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने से किडनी पर दबाव पड़ता है और इससे किडनी संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

    इसके अलावा, अधिक मात्रा में कैलोरी लेने से वजन बढ़ने की संभावना भी रहती है। इसलिए, हमेशा संतुलित आहार पर ध्यान दें और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन शेक का सेवन न करें।

    आप प्रोटीन पाने के लिए ये खाद्य पदार्थ भी खा सकते हैं।

    #3

    व्यायाम के बाद अन्य पोषक तत्व पाना भी है जरूरी

    व्यायाम करने के बाद शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है, ताकि मांसपेशियां ठीक तरह से रिकवर हो सकें। इसके लिए केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि कार्बोहाइड्रेट्स और स्वस्थ वसा भी जरूरी होती है।

    सभी आवश्यक पोषक तत्वों से समृद्ध संतुलित भोजन व्यायाम के बाद आपके शरीर को सही पोषण प्रदान कर सकता है।

    इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं और आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसलिए संतुलित आहार पर ध्यान देना अहम है।

    #4

    अपने शरीर की व्यक्तिगत जरूरतों को समझें

    हर व्यक्ति की शरीर की बनावट और पोषण संबंधी जरूरतें अलग-अलग होती हैं। कुछ लोगों को अतिरिक्त सप्लीमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है, जबकि कुछ को नहीं।

    इसलिए कोई भी सप्लीमेंट या डाइट प्लान अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है। यह कहना गलत होगा कि मांसपेशियों की मजबूती के लिए केवल प्रोटीन शेक ही जरूरी होते हैं।

    संतुलित आहार और सही व्यायाम दिनचर्या अपनाकर आप बिना किसी अतिरिक्त सप्लीमेंट्स के भी स्वस्थ रह सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डाइट
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    डाइट

    आपकी उदासी को दूर करके आपको खुश कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ खान-पान
    आपकी रसोई में मौजूद ये भारतीय मसाले वजन घटाने में कर सकते हैं आपकी मदद वजन घटाना
    वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें हरे बादाम, मिलेंगे ये 5 मुख्य फायदे  वजन घटाना
    बेहतर स्वास्थ्य के लिए नाश्ते में नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, होता है नुकसान खान-पान

    स्वास्थ्य

    प्राकृतिक रूप से प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ, मिलेगी मदद डाइट
    क्रिएटिनिन का उच्च स्तर देता है खराब किडनी का संकेत, इन खाद्य पदार्थों से करें कम  डाइट
    फिटकरी से न सिर्फ त्वचा, बल्कि बालों और सेहत को भी मिल सकते हैं फायदे लाइफस्टाइल
    सिर में हो रहा है तेज दर्द? इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत मिलेगा आराम स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025