NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व डांस दिवस: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डांसर, जिन्होंने बदल दी डांस की परिभाषा
    अगली खबर
    विश्व डांस दिवस: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डांसर, जिन्होंने बदल दी डांस की परिभाषा

    विश्व डांस दिवस: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डांसर, जिन्होंने बदल दी डांस की परिभाषा

    लेखन अंजली
    Apr 29, 2020
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    शायद दुनिया में ऐसा कोई हो, जिसने कभी डांस नहीं किया होगा।

    डांस के दीवानों के साथ ही समय-समय पर ऐसे डांसर भी हुए जिन्होंने पूरी दुनिया को अपने डांस के हूनर से दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया, जिनकी एक झलक उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।

    आज हम आपको विश्व डांस दिवस पर दुनिया के पांच ऐसे सर्वश्रेष्ठ डांसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दुनिया को डांस के मायने समझाए।

    #1

    माइकल जैक्सन

    माइकल जैक्सन अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मूनवॉक (एक डांस स्टेप) के जनक माइकल जैक्सन दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले डांसर थे।

    इस वजह से उन्होंने 80 के दशक से डांस की दुनिया में एकछत्र राज किया।

    माइकल का मूनवॉक आज कई गानों का अहम हिस्सा बन चुका है।

    जैक्सन धुन के साथ लयताल करते हुए ही बड़े हुए, जिसके मद्देनजर रखते हुए आज उन्हें डांस के भगवान की संज्ञा दी जाती है।

    #2

    शकीरा

    शकीरा को अरेबिक, लातिन, रॉक एंड रोल और बेले डांसिंग का सुपरस्टार माना जाता है, क्योंकि वह जीती जागती वो मशहूर हस्ती हैं जो गाना गाने के साथ ही डांस करती हैं।

    स्टेज पर गाने के साथ ही उनके लाजवाब डांस स्किल की वजह से से पूरी दुनिया में आधुनिक युग में उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, इसलिए आज उनके करोंड़ो फैन हैं।

    वैसे शकीरा कोलंबियन मूल की गायिका और डांसर हैं।

    #3

    प्रभु देवा

    अगर भारत के जबरदस्त डांसर की बात की जाए तो प्रभु देवा का नाम आना तो लाजमी है।

    प्रभुदेवा को भारत का माइकल जैक्सन कहा जाता है और वो माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणस्रोत भी मानते हैं।

    प्रभु न सिर्फ वेस्टर्न डांस बल्कि वो भारतीय डांस भरतनाट्यम के प्रशिक्षित डांसर हैं, जिस वजह से पूरी दुनिया में वह बेहद मशहूर हैं।

    आज भी प्रभुदेवा का डांस किसी भी फिल्म या एलबम में सफलता की गारंटी मानी जाती है।

    #4

    रुडोल्फ न्यूरेयेव

    रुडोल्फ न्यूरेयेव 20वीं शताब्दी के महान डांसरों में से एक थें, जिन्होंने 21 साल की उम्र से प्रोफेशनल डांस की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते सबसे बड़े स्टार बन गए।

    रुडोल्फ की उनके पार्टनर मार्गोट फांटिन के साथ जुगलबंदी काफी मशहूर रही, जिस वजह से दोनों को एक जिस्म, एक रूह की संज्ञा दी गई।

    रुडोल्फ उन दुर्भाग्यशाली कलाकारों में से एक रहे, जिन्होंने HIV-AIDS के चलते जान गवां दी।

    #5

    फ्रेड एस्टायर

    फ्रेड एस्टायर एक ऐसे मशहूर डांसर थें जो 76 साल तक अमेरिका समेत पूरे विश्व में डांस की दुनिया के सरताज बने रहें।

    अपनी इस खूबी के चलते फ्रेड ने 31 डांस पर आधारित फिल्में कीं और दुनिया के तमाम पुरस्कार अपने नाम कर लिए।

    फ्रेड को दुनिया के ऑल टाइम महान डांसरों की लिस्ट में शीर्ष 5 में जगह मिली है, जिस वजह से उन्हें हॉलीवुड में डांस को लेकर क्रांति का जनक माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    लाइफस्टाइल

    शरीर के लिए कई तरीकों से लाभदायक है सेब का सिरका, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास पृथ्वी दिवस
    प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने सिल्की बालों का राज, देखें घरेलु नुस्खे का वीडियो प्रियंका चोपड़ा
    टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के ये साड़ी लुक्स हैं बेहद ग्लैमरस, आप भी लीजिए इंस्पिरेशन फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025