LOADING...
रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन पाने के लिए करें इन 4 शाकाहारी भारतीय व्यंजनों का सेवन
80 ग्राम प्रोटीन वाले भारतीय व्यंजन

रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन पाने के लिए करें इन 4 शाकाहारी भारतीय व्यंजनों का सेवन

लेखन सयाली
Apr 27, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की मरम्मत करने और कई अन्य कार्यों में मदद करता है। आमतौर पर लोग प्रोटीन के लिए मांसाहारी खाद्य पदार्थों की ओर भागते हैं, लेकिन शाकाहारी खाद्य पदार्थों से भी इसे पाया जा सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जिनका सेवन करने से आप रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।

#1

पनीर की फिलिंग वाला बेसन का चीला

बेसन का चीला पौष्टिक नाश्तों में से एक है, जिसमें आप पनीर भरकर खा सकते हैं। इसके लिए पानी में बेसन घोलें और उसमें नमक और अन्य मसाले मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब तवे पर घी गर्म करें और उस पर बैटर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह पका लें। एक कटोरे में मीसा हुआ पनीर, नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले मिलाकर फिलिंग बनाएं और चीले में भरकर खाएं। आप इसमें प्रोटीन युक्त सब्जियां भी मिला सकते हैं।

#2

पालक और पनीर की भुर्जी

रोटी के साथ आप पालक और पनीर की भुर्जी खा सकते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होती है। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें पालक को पका लें। इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च भूनें। इसमें अपनी पसंद के मसाले शामिल करें और मीसा हुआ पनीर भी मिला दें। आपकी भुर्जी तैयार है, जिसके जरिए आपको 80 ग्राम जितना प्रोटीन आसानी से मिल जाएगा।

Advertisement

#3

पनीर टिक्का

पनीर में अच्छा-खासा प्रोटीन होता है, जिसे हासिल करने के लिए आप पनीर टिक्का भी खा सकते हैं। यह एक बेहतरीन स्टार्टर भी है, जो किसी भी खास मौके पर बनाया जा सकता है। इसके लिए पनीर को दही, बेसन, सरसों के तेल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अन्य मसलों के मिश्रण में मैरीनेट करें। अब एक सींक पर इसे प्याज और शिमलामिर्च के साथ लगाएं। इसे तंदूर में या गैस पर सेकें और चटनी के साथ खाएं।

Advertisement

#4

दाल मखनी

सबसे पहले काली दाल और राजमा को रातभर पानी में भिगो दें, फिर इसे प्रेशर कुकर में पानी, नमक और तेल के साथ डालकर पकाएं। दूसरी तरफ क्रीम, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर ग्रेवी बनाएं। अब इसमें दाल और पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद इसमें मक्खन और क्रीम मिलाकर इसे गर्मा-गर्म परोसें। यह व्यंजन प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट होता है।

Advertisement