Loading...
छोटे बच्चों की  डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ, मिलेगें कई फायदे
छोटे बच्चों की डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ

छोटे बच्चों की  डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ, मिलेगें कई फायदे

लेखन अंजली
Nov 03, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

छोटे बच्चों की डाइट में पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस उम्र में बच्चों का विकास सही तरीके से होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को संतुलित आहार दिया जाए। बच्चों को संतुलित आहार देने के लिए उन्हें ऐसी चीजें खाने को दें, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छी हों। आइए आज हम आपको 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो छोटे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

#1

केला

केला बच्चों को खिलाने के लिए सबसे बेहतरीन फल माना जाता है और इसका कारण है कि इसमें पोटेशियम, फाइबर और विटामिन-B6 होता है।

यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ उनके शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा केले में फाइबर भी होता है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में सहायक है।

#2

दही

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन-B जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

दही में मौजूद कैल्शियम बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया को सही रखने में सहायक हैं। आप चाहें तो दही में थोड़ी शक्कर मिलाकर बच्चे को खिला सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

गाजर

गाजर में विटामिन-A होता है, जो बच्चों की आंखों के लिए फायदेमंद है।

इसके अलावा गाजर में विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-K और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

इसी वजह से गाजर बच्चों के लिए एक बेहतरीन सब्जी है। आप चाहें तो गाजर को कद्दूकस करके दही के साथ मिलाकर बच्चों को खिला सकते हैं या फिर गाजर का जूस बनाकर भी पिलाया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

सेब

सेब में कई ऐसे गुण होते हैं, जो छोटे बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो बच्चों के शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

साथ ही इसमें मौजूद तत्व बच्चों के शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो सेब को कदूकस करके बच्चों को खिला सकते हैं या फिर सेब का जूस बनाकर भी पिला सकते हैं।

#5

आलू

आलू में विटामिन-B, विटामिन-C और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के लिए फायदेमंद हैं। आलू में मौजूद ये पोषक तत्व बच्चों की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा आलू में पोटेशियम भी होता है, जो बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। आप आलू को उबालकर या फिर तलकर बच्चों को खिला सकते हैं।

ADVERTISEMENT