Loading...
नीम के पत्तों को इन 5 तरीकों से करें अपने सौंदर्य रूटीन में शामिल, मिलेगा भरपूर फायदा
नीम के पत्तों को ऐसे सौंदर्य रूटीन में करें शामिल

नीम के पत्तों को इन 5 तरीकों से करें अपने सौंदर्य रूटीन में शामिल, मिलेगा भरपूर फायदा

लेखन अंजली
Jul 20, 2026
03:16 pm

क्या है खबर?

नीम के पत्ते अपने औषधीय गुणों के कारण कई स्वास्थ्य लाभ देने के साथ-साथ त्वचा की देखभाल के लिए भी मशहूर हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए आज हम आपको नीम के पत्तों का उपयोग करके बनाए जा सकने वाले कुछ फेस पैक के बारे में बताते हैं, जिन्हें आजमाने से त्वचा को भरपूर पोषण मिल सकता है।

#1

नीम और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

सामग्री: 10-15 नीम के पत्ते, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें, फिर इसे एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

फायदा: यह त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ उसे मुलायम और चमकदार बना सकता है।

#2

नीम और हल्दी का फेस पैक

सामग्री: 8-10 नीम के पत्ते, हल्दी पाउडर (आधा चम्मच) और बेसन (1 चम्मच)।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें, फिर इसमें हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

फायदा: यह फेस पैक त्वचा की रंगत सुधारने और उसे निखार सकता है।

ADVERTISEMENT

#3

नीम और एलोवेरा का फेस पैक

सामग्री: 5-6 नीम के पत्ते, एलोवेरा जेल (1 चम्मच) और नींबू का रस (1 चम्मच)।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें, फिर इसमें एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

फायदा: यह फेस पैक त्वचा को नमी देने और उसे मुलायम बना सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

नीम और दही का फेस पैक

सामग्री: 5-6 नीम के पत्ते, दही (2 चम्मच) और शहद (1 चम्मच)।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें, फिर इसमें दही और शहद मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

फायदा: यह फेस पैक त्वचा को मुलायम बनाने के साथ उसे चमकदार भी बना सकता है।

#5

नीम और ओटमील का फेस पैक

सामग्री: 4-5 नीम के पत्ते, ओटमील (2 चम्मच) और दूध (आवश्यकतानुसार)।

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें, फिर इसमें ओटमील डालें और दूध की मदद से गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

फायदा: यह फेस पैक त्वचा की गहराई से सफाई करने के साथ उसे मुलायम बना सकता है।

ADVERTISEMENT