LOADING...
गर्मियों के दौरान बनाकर खाएं संतरे की कैंडी आइसक्रीम, जानिए रेसिपी
गर्मियों में संतरे की आइसक्रीम बनाने का तरीका

गर्मियों के दौरान बनाकर खाएं संतरे की कैंडी आइसक्रीम, जानिए रेसिपी

लेखन अंजली
May 23, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की मौसमी बीमारियों के साथ आता है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी पैदा करती हैं। हालांकि, अगर इस दौरान संतरे का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर ठंडा रहता है। आइए आज हम आपको संतरे की कैंडी आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बताते हैं, जिसे घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

सामग्री

इस आइसक्रीम को बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां

एक कप संतरे का रस, एक चौथाई कप चीनी का पाउडर, एक चौथाई कप पानी, आधा कप दूध, एक चौथाई कप मलाई, एक चौथाई छोटी चम्मच इलायची का पाउडर, एक छोटी चम्मच नींबू का रस, कुछ संतरे के टुकड़े, दो बड़ी चम्मच काजू और किशमिश। अगर आप चाहें तो चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने परिवार के अनुसार सामग्रियों की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

स्टेप-1

इस तरह से करें आइसक्रीम बनाने की शुरूआत

सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी का मिश्रण बनाकर उसे एक मिनट तक पकाएं, फिर इसमें संतरे का रस डालें और मिश्रण को 5 से 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक दूसरे बर्तन में दूध, मलाई, इलायची का पाउडर, नींबू का रस और संतरे के टुकड़े मिलाकर उन्हें अच्छी तरह से फेंट लें, फिर इसमें पहले वाला ठंडा मिश्रण मिलाएं।

Advertisement

स्टेप-2

ऐसे आइसक्रीम को जमाने के लिए करें तैयार

अब आइसक्रीम के मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में डालकर इसे 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें। जब आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाए तो इसे सर्विंग कप में डालकर इसके ऊपर काजू और किशमिश डालकर इसे परोसें। आप चाहें तो इस आइसक्रीम को बच्चों के जन्मदिन पर भी बना सकते हैं।

Advertisement

सुझाव

आइसक्रीम को बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

1) आइसक्रीम को जमाने के लिए ज्यादा समय न दें क्योंकि इससे इसका स्वाद बिगड़ सकता है। 2) इस आइसक्रीम को जमाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल न करें। 3) आप चाहें तो काजू और किशमिश की जगह बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। 4) इलायची के पाउडर को आइसक्रीम के मिश्रण में तब डालें, जब यह ठंडा हो जाए। 5) अगर आपको मीठा कम पसंद है तो चीनी की मात्रा कम करें।

Advertisement