NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रमज़ान के पवित्र महीने में इस तरह रखें सेहत का ख़्याल
    अगली खबर
    रमज़ान के पवित्र महीने में इस तरह रखें सेहत का ख़्याल

    रमज़ान के पवित्र महीने में इस तरह रखें सेहत का ख़्याल

    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 09, 2019
    12:20 pm

    क्या है खबर?

    रमज़ान का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है और इस महीने में लोग रोजा रखते हैं। रोजा में पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए रहना पड़ता है।

    इस भयंकर गर्मी में बिना खाने के तो एक बार रहा जा सकता है, लेकिन बिना पानी के जीने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है।

    पानी की कमी से लू, डिहाईड्रेशन का ख़तरा रहता है। ऐसे में आइए आज आपको बताते हैं रमज़ान के महीने में कैसे स्वस्थ रहें।

    #1

    संतुलित खाना खाएँ

    रमज़ान के महीने में सहरी और इफ़्तारी के समय उपवास खोला जाता है।

    रोजा खोलते समय अक्सर लोग कुछ न कुछ खा लेते हैं, लेकिन यह सीधे आंत पर असर डालता है।

    मनुष्य का शरीर भी एक मशीन की तरह है। पूरे दिन बिना कुछ खाए पीए शाम को ही एक बार ज़्यादा मात्रा में खा लेने से शरीर सही तरह से काम करना बंद कर देता है।

    ऐसे में ज़रूरी है कि आप संतुलित मात्रा में खाना खाएँ।

    #2

    सहरी और इफ़्तारी का खानपान

    सहरी के समय कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर आहार खाएँ। इसमें आप अंडे, दूध, दलिया, साबूदाना, सलाद, अंकुरित दालें, पोहा और फल खाएँ। इसके अलावा आप चाय, टोस्ट या खीर भी खा सकते हैं।

    वहीं, इफ़्तारी यानी रोजा खोलते समय खजूर खाना अच्छा माना जाता है। इसमें प्राकृतिक शुगर पाया जाता है, जो शरीर की शुगर की कमी को पूरा कर देता है। इफ़्तारी के समय ज़्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।

    #3

    भरपूर पानी पीएँ

    रोजा के दौरान ज़्यादातर लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसा न हो इसके लिए सहरी और इफ़्तारी के समय ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीएँ।

    इसके साथ ही दही का सेवन करें, इससे शरीर ठंडा रहता है और शरीर डिहाईड्रेट होने से बच जाता है।

    इसके अलावा आप दूध, फलों का जूस, सब्ज़ियाँ अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। रोजे के दौरान चाय, कॉफ़ी से दूरी बनाएँ। इससे डिहाईड्रेशन का ख़तरा बढ़ जाता है।

    #4

    हल्की एक्सरसाइज़ करें और भरपूर नींद लें

    रमज़ान के महीने में सुबह हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ ज़रूर करनी चाहिए। इसके अलावा शाम को इफ़्तारी के बाद 10-15 मिनट ज़रूर टहलें। इससे खाना अच्छे से पचता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।

    रमज़ान में पूरे दिन भूखे रहना पड़ता है, ऐसे में उचित खानपान ज़रूरी होता है। इसके अलावा भरपूर नींद लेना भी बहुत ज़रूरी होता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और शरीर अच्छे से काम करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    स्वास्थ्य

    कैसे 96 से 46 किलो की हो गई सारा, जानें उनकी फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    गर्मियों में ख़ुद को डिहाईड्रेट होने से बचाएँ, बचने के लिए अपनाएँ ये आसान उपाय प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    केवल मीठा खाने से ही नहीं इन वजहों से भी होती है डायबिटीज, जानें अन्य कारण लाइफस्टाइल
    श्रीलंका बम धमाके: सरकार ने जिहादी संगठन तौहीद जमात को ठहराया जिम्मेदार, राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025