NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / एक्सरसाइज के दौरान ब्रेक है बेहद जरूरी, जानें कब कितना लें
    अगली खबर
    एक्सरसाइज के दौरान ब्रेक है बेहद जरूरी, जानें कब कितना लें
    जानिए एक्सरसाइज के बीच में कितना ब्रेक लेना है जरूरी

    एक्सरसाइज के दौरान ब्रेक है बेहद जरूरी, जानें कब कितना लें

    लेखन अंजली
    Oct 17, 2021
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    कई लोग जिम में एक्सरसाइज करते समय इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे बिना ब्रेक लिए लगातार एक्सरसाइज करते रहते हैं, लेकिन ऐसा करने से शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

    शरीर की क्षमता को देखते हुए और एक्सरसाइज का अधिक लाभ पाने के लिए एक्सरसाइज का एक सेट पूरा करने के बाद रुकना चाहिए और फिर दूसरा सेट या एक्सरसाइज करनी चाहिए।

    आइए जानते हैं कि एक्सरसाइज के हिसाब से ब्रेक लेने का सही तरीका क्या है।

    जानकारी

    एक्सरसाइज करने के बीच में ब्रेक लेना क्यों जरूरी है?

    अगर आप एक सेट या एक्सरसाइज से दूसरे सेट या एक्सरसाइज के बीच नहीं रूकते हैं तो इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है।

    एक्सरसाइज के बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी इसलिए है क्योंकि इससे शरीर को आराम करने का मौका मिलता है।

    इसके अलावा यह आपको फिर से अन्य सेट या एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के दौरान तीन तरह के ब्रेक लिए जाते हैं।

    ब्रेक-1

    छोटी आराम अवधि

    छोटी आराम अवधि से मतलब है कि एक एक्सरसाइज से दूसरी एक्सरसाइज के बीच में करीब 30 सेकेंड का अंतर रखना चाहिए।

    हालांकि सवाल यह है कि आप किन एक्सरसाइज के बीच यह अंतर ले सकते हैं।

    जब आप वेट लिफ्टिंग करते हैं तो इसके दो सेट्स के बीच 30 सेकेंड का ब्रेक लेकर आराम किया जा सकता है।

    इससे आपको वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज के दूसरे सेट को आसानी से करने में काफी मदद मिलेगी।

    ब्रेक-2

    मध्यम आराम अवधि

    मध्यम आराम अवधि का समय लगभग 60-90 सेकंड का होता है।

    अगर आप मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाने वाली कोई एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इनके के बीच में मध्यम आराम करना फायदेमंद होता है क्योंकि यह मांसपेसियों के टिश्यू के बढ़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

    इसके अतिरिक्त पैरों की एक्सरसाइज या फिर पीठ की एक्सरसाइज करते समय भी 60 से 90 सेकंड का ब्रेक लिया जा सकता है।

    ब्रेक-3

    लंबी आराम अवधि

    लंबी आराम अवधि में एक एक्सरसाइज से दूसरी एक्सरसाइज के बीच में करीब दो मिनट से पांच मिनट तक का अंतर रखा जाता है।

    लंबी आराम अवधि का पहला लाभ यह है कि इससे आपको ऊर्जा को रिकवर करने में काफी मदद मिलती है।

    दूसरा लंबी आराम अवधि के बाद अधिक वजन वाले जिम उपकरणों का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियां बेहतर होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    अपनी त्वचा के प्रकार के मुताबिक लगाएं उबटन, आसान है बनाने का तरीका त्वचा की देखभाल
    गार्डन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है टी बैग, ऐेसे करें इस्तेमाल गार्डनिंग टिप्स
    #NewsBytesExclusive: महामारी के दौर में मन की सेहत का ख्याल कैसे रखें? जानिए साइकोलॉजिस्ट की राय मानसिक स्वास्थ्य
    फोटो खींचते समय न करें ये गलतियां, खराब हो सकती हैं तस्वीरें स्मार्टफोन

    फिटनेस टिप्स

    जानिए रूद्र मुद्रा के अभ्यास का तरीका, इसके लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    वॉल सिट: जानिए कैसे की जाती है यह एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    सुखासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और सावधानियां योग
    सुप्त बद्धकोणासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025