इस उम्र में भी कैसे इतने फिट रहते हैं रजनीकांत? जानें उनकी फिटनेस का राज

मेगास्टार रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री में फिटनेस के प्रतीक माने जाते हैं। रजनीकांत 69 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो 40 साल के ही लगते हैं। ऐसा लगता है कि वो उम्र बढ़ने के विपरीत हैं और बूढ़े होने की बजाए दिन-प्रतिदिन जवान होते जा रहे हैं। सख्त दिनचर्या और अनुशासित जीवनशैली की वजह से उनकी फिटनेस अन्य कलाकारों से अलग है। आइए आज उनकी फिटनेस का राज जानें।
रजनीकांत की अच्छी सेहत का सबसे बड़ा कारण रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रजनी रोजाना सुबह पांच बजे ही उठ जाते हैं। इसके बाद वो आधा घंटा जॉगिंग और आधा घंटा मेडिटेशन करते हैं। रजनीकांत योग के प्रति बहुत जागरुक हैं, इसलिए वे फिट रहने के लिए योगाभ्यास भी करते हैं, क्योंकि योग करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
रजनीकांत को स्विमिंग करना बेहद पसंद है, इसलिए वह रोजाना स्विमिंग जरूर करते हैं। यदि किसी दिन उन्हें स्विमिंग करने का समय नहीं मिलता तो अपनी शूटिंग पर जाने से पहले तो वह जरूर एक घंटा स्विमिंग करते हैं, क्योंकि स्विमिंग शरीर को टोन्ड रखती है और इससे वजन भी कंट्रोल होता है। साथ ही स्विमिंग से तनाव दूर होता है और दिमाग तरोताजा रहता है। इसी वजह से रजनीकांत स्विमिंग करना नहीं भूलते।
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी एक अहम भूमिका निभाती है, इसलिए रजनीकांत नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करते हैं, क्योंकि एक्सरसाइज से शरीर की मांसपेशियां स्वस्थ और खून का बहाव भी बेहतर बनता है। इससे दिमाग सक्रिय रूप से कार्य करता है, जिससे नए ब्रेन सेल्स बनते हैं। इसी वजह से रजनीकांत खुद को फिट और एनर्जेटिक रख पाते हैं और इस उम्र में भी रजनीकांत अपने फैन्स का दिल जीत लेते हैं।
रजनीकांत अपने खान-पान का खास ध्यान रखते हैं, उनके अनुसार यदि आप लंबे समय तक ऊर्जावान और फिट रहना चाहते हैं तो आपको पोषक तत्वों वाले फूड्स का सेवन करने की जरूरत है। ऐसे फूड्स जिनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और पोटेशियम आदि पोषक तत्व शामिल हों। उनके अनुसार शुगर, चावल, दही और घी से भी परहेज करना चाहिए, क्योंकि बढ़ती उम्र में ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।