NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हींग का पानी कई समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानिए इसके फायदे
    अगली खबर
    हींग का पानी कई समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानिए इसके फायदे

    हींग का पानी कई समस्याओं का है रामबाण इलाज, जानिए इसके फायदे

    लेखन गौसिया
    Dec 25, 2023
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    हींग का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। यह खाने का स्वाद और सुगंध दोनों ही बढ़ा देती है। साथ ही यह कई तरह के औषधीय गुणों से समृद्ध भी होती है।

    अगर आप गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग और सेंधा नमक डालकर पीते हैं तो यह कई तरह की समस्याओं को दूर करने में सहायक साबित होगा।

    आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में हींग के पानी के सेवन से मिलने वाले लाभ जानते हैं।

    #1

    पाचन क्रिया के लिए है अच्छा

    सर्दियों के समय ठंडे तापमान के कारण ज्यादातर लोगों का पाचन खराब हो जाता है। ऐसे में राहत के लिए हींग के पानी का सेवन किया जा सकता है।

    यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सूजन और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

    पाचन क्रिया में सुधार के लिए इन घरेलू नुस्खों को भी अपनाएं।

    #2

    वजन कम करने में करे मदद

    अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको हींग के पानी का सेवन करने पर विचार जरूर करना चाहिए।

    यह पेय मेटाबॉजिल्म को बढ़ावा देता है, वजन प्रबंधन में मददगार करता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता हैं।

    बेहतर परिणाम के लिए नियमित रूप से इस पेय का सेवन करें।

    वजन कम करने के लिए सामान्य रोटी की जगह इन रोटी का सेवन करें।

    #3

    सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत

    हींग में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सामान्य संक्रमण, सर्दी और खांसी जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार हैं।

    रोजाना इस पेय का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी मदद करता है, जिससे आपको बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

    इसके अलावा यह सांस से जुड़ी समस्याएं जैसे ब्रोंकाइटिस और अस्थमा आदि से राहत दिलाने में भी सहायक है।

    #4

    ब्लड प्रेशर को रखे संतुलित

    अगर ब्लड प्रेशर संतुलित न हो तो इससे शरीर के तंत्र बेहद प्रभावित होते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हृदय पर पड़ता है।

    ऐसे में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए आप अपनी डाइट में हींग के पानी को शामिल कर सकते हैं।

    इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में काफी हद तक मदद करते हैं।

    इसके अलावा मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह पेय बहुत फायदेमंद है।

    #5

    पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को करे कम

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

    सबसे ज्यादा उन्हें पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। इससे राहत पाने के लिए महिलाएं हींग के पानी का सेवन कर सकती हैं।

    यह रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है और असुविधा को कम करने में मदद करता है।

    पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए इन पेय का भी सेवन किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    सर्दियों के टिप्स
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्वास्थ्य टिप्स

    रोजाना करें 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े ये लाभ खान-पान
    सुबह-सुबह खाली पेट टहलना सेहत के लिए है फायदेमंद, मिलते हैं ये 5 जबरदस्त लाभ  तनाव
    अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं खान-पान
    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ हृदय रोग

    सर्दियों के टिप्स

    सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? इन उपायों को अपनाकर जल्द पाएं राहत लाइफस्टाइल
    बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल
    हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए लाल रंग के ये 5 आउटफिट फैशन टिप्स
    सर्दियों के दौरान अपने गार्डन में उगाएं ये 5 सब्जियां गार्डनिंग टिप्स

    वजन घटाना

    डिटॉक्स चाय से दिन की शुरुआत करना है फायदेमंद, जानिए इसे बनाने की 5 आसान रेसिपी  रेसिपी
    बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    50 साल की उम्र के बाद वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    वर्कआउट रूटीन में शामिल करें ये 5 कार्डियो एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन   कार्डियो एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025