NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे
    लाइफस्टाइल

    लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

    लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे
    लेखन अंजली
    May 02, 2021, 07:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

    काफी समय से शहद और लहसुन का सेवन कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। दादी-नानी भी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस नुस्खे को इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। हालांकि अगर आप इस बात से वाकिफ नहीं है तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना शहद में डूबी हुए एक लहसुन की कली खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में करता है मदद

    एक शोध के मुताबिक, लहसुन और शहद का एक साथ सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में काफी लाभदायक साबित हो सकता है। शोध में बताया गया है कि लहसुन में रोगाणुरोधी गुण का प्रभाव काफी अधिक होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकता है। वहीं शहद एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से युक्त होने की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक रूप से मजबूती देने में मदद कर सकता है।

    बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सहायक है शहद और लहसुन का सेवन

    शहद और लहसुन के सेवन से बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी काफी मदद मिल सकती है। दरअसल, इन दोनों चीजों में एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं। इसके कारण इनका सेवन बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इनका सेवन शरीर में गर्मी भी पैदा करता है जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। अपने इन्हीं अनोखे गुणों के कारण लहसुन और शहद बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार माना जाता है।

    हृदय को स्वस्थ रखने में भी हैं कारगर

    शहद और लहसुन का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लहसुन कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर और एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनी में फैट का जमना) जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। इन सभी को हृदय रोग के जोखिम का कारण माना जाता है। NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अन्य शोध के अनुसार, शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव हृदय को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।

    मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है शहद और लहसुन का सेवन

    शहद और लहसुन का एक साथ सेवन शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। NCBI की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, इनमें मौजूद पॉलीफेनोल्स न्यूरोइन्फ्लेमेशन से बचाव कर सकते हैं जो मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है। यही नहीं, ये पॉलीफेनोल्स याद्दाश्त संबंधी विकारों को पनपने से भी रोकते हैं और याददाश्त को बढ़ाने का काम करते हैं। लहसुन और शहद का एक साथ सेवन मस्तिष्क को सुरक्षा भी प्रदान कर सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    रुबीना दिलैक कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार
    जानिए क्यों महत्वपूर्ण है फोलिक एसिड और इसके लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए लाइफस्टाइल
    मुंह की सफाई को नजरअंदाज करने से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा लाइफस्टाइल
    सेहत के लिहाज से बेहद लाभदायक है लोकाट, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    ड्राई स्कैल्प को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे बालों की समस्या
    आनंद बालासन: स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है यह योगासन, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें योग
    फ्रीजर में बार-बार जम जाती है बर्फ तो अपनाएं ये तरीके, दूर हो जाएगी समस्या लाइफस्टाइल
    आपके बड़े काम आ सकते हैं सैंडपेपर से जुड़े ये हैक्स लाइफ हैक्स

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023