Page Loader
जन्मदिन विशेष: सन्नी लियोन अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  
सन्नी लियोन की डाइट और वर्कआउट प्लान

जन्मदिन विशेष: सन्नी लियोन अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  

लेखन अंजली
May 13, 2023
06:00 am

क्या है खबर?

टेलीविजन शो में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली लोकप्रिय अदाकारा सन्नी लियोन ने फिल्म ' जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया। बी-टाउन में कई विवादों के साथ सन्नी की एंट्री हुई, लेकिन वह हमेशा एक मेहनती रही हैं और अपने लक्ष्यों से कभी पीछे नहीं हटीं। सन्नी की फिटनेस भी लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है। आइए आज अभिनेत्री के जन्मदिन (13 मई) पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।

वार्म-अप

वार्म अप से अपने वर्कआउट की शुरूआत करती हैं सन्नी

सन्नी अपने वर्कआउट की शुरूआत वार्म अप से करती हैं। उनके स्ट्रेचिंग सेशन में आर्म स्ट्रेच, क्वाड्रिसेप स्ट्रेच, शोल्डर रोटेशन, अपर बॉडी ट्विस्टिंग, हिप रोटेशन, साइड-टू-साइड बेंडिंग जैसी एक्सरसाइज शामिल होती हैं। अपर बॉडी वर्कआउट के लिए वह आर्म रोटेशन, शोल्डर रोटेशन, पुश अप्स, राउंडहाउस पंच, ट्राइसेप्स आर्म पुश अप विद चेयर डिप्स करना पसंद करती हैं। लोअर बॉडी को टोन करने के लिए वह स्क्वाट्स, फ्रंट किक्स, साइड किक्स, लंग्स, हाई नी, स्क्वाट पंच का अभ्यास करती हैं।

अन्य एक्सरसाइज

ये एक्सरसाइज भी हैं सन्नी के वर्कआउट का हिस्सा

सन्नी के वर्कआउट रूटीन में कोर ट्रेनिंग स्टैंडर्ड एब्स क्रंच, एब्स-लेग रेज, एब्स साइकिल, एब्स सुपरमैन, एब्स फ्लटर किक्स, एब्स जैकनाइफ, प्लैंक, ब्रिज अप्स और लेग रेज के साथ ब्रिज अप्स एक्सरसाइज भी शामिल हैं। इसके बाद वह कूलिंग डाउन रूटीन भी फॉलो करती हैं, जिसमें वह नेक स्ट्रेच, शोल्डर और हैंड स्ट्रेच करती हैं। जब वह फ्री-हैंड एक्सरसाइज नहीं कर रही होती हैं तो कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं।

योग

योग और मेडिटेशन को महत्वपूर्ण मानती है सन्नी

अभिनेत्री अपनी शारीरिक बनावट में सुधार करने, तनावमुक्त रहने और मन को शांत करने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास भी करती हैं। उनके रूटीन में मेडिटेशन भी शामिल है। वह कभी-कभी डांस करना भी पसंद करती हैं और अपने वर्कआउट रूटीन में कुछ बदलाव लाने के लिए एरोबिक्स भी करती हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वह स्विमिंग भी करती हैं। रोजाना 20 मिनट की वॉक भी उनकी दिनचर्या में शामिल है।

डाइट

सन्नी लियोन का डाइट प्लान

सन्नी अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नारियल पानी या नींबू पानी से करती हैं। इसके बाद वह ब्रेकफास्ट में जूस के साथ ओटमील का सेवन करती है, जबकि उनके लंच में ग्रीन जूस, मौसमी सब्जियां, रोटी और मीट शामिल होता है। डिनर के दौरान वह चिकन सलाद के साथ ग्रिल्ड सब्जियां खाती हैं। स्नैक्स में वह स्वास्थ्यवर्धक खान-पान की चीजों का सेवन करती हैं और कार्बोनेटेड पेय से दूर रहती हैं।