वनीला एक्सट्रेक्ट से लेकर क्रीम चीज तक, इन महंगी सामग्रियों को घर पर बनाना है आसान
क्या है खबर?
आमतौर पर लोग महंगी सामग्रियों को बाजार से खरीदते हैं, क्योंकि ये सामग्रियां व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने में मदद करती हैं। हालांकि, इनकी कीमत अधिक होने के कारण इन्हें खरीदना हर किसी के बजट में नहीं आता है। अगर आप भी इन सामग्रियों को खरीदे बिना ही खाने में शामिल करना चाहते हैं तो आज हम आपको इन्हें घर पर बनाने की आसान रेसिपी बता सकते हैं। इन्हें घर पर बनाकर आपके पैसे बचेंगे।
#1
वनीला एक्सट्रेक्ट
बेकिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वनीला एक्सट्रेक्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल में एक कप अल्कोहल डालें, फिर इसमें 5 से 6 वनीला बीन को काटकर डालें। इसके बाद बोतल को बंद करके उसे कमरे के तापमान पर 3 से 4 हफ्ते के लिए रख दें। समय-समय पर बोतल को हिलाते रहें। अगर आपको वनीला बीन का स्वाद अधिक चाहिए तो इसे कमरे के तापमान पर 8 हफ्ते के लिए छोड़ दें।
#2
हर्ब्स नमक
हर्ब्स नमक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप समुद्री नमक को एक चौथाई कप अपने पसंदीदा सूखे हर्ब्स के साथ मिलाएं। यह नमक अलग-अलग प्रकार के हर्ब्स के साथ बनाया जा सकता है, जैसे काली मिर्च और लहसुन, तुलसी और ऑरिगेनो, मेपल और कद्दू के मसाले, थाइम, रोजमेरी और लहसुन। इन सभी सामग्रियों को बनाने के लिए आपको बस सूखे हर्ब्स की जरूर होगी और उन्हें मिलाना होगा।
#3
बादाम का दूध
बादाम का दूध एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रख दें, फिर अगले दिन बादाम को छीलकर मिक्सी में पीसें और उसमें पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को कपड़े से छानकर उसका दूध निकाल लें। इस दूध को आप कई व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद और ताजगी भरा विकल्प है।
#4
क्रीम चीज
क्रीम चीज को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में डेढ़ कप दही और एक चौथाई कप दूध मिलाएं, फिर इस मिश्रण को एक जार में डालकर इसे पीस लें। अब इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और इसे कमरे के तापमान पर एक घंटे के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद मिश्रण को एक कटोरे में डालकर फेंटे और जब तक यह क्रीमी न हो जाए, तब तक फेंटते रहें।