LOADING...
बारिश के दौरान इन खाद्य पदार्थों का न करें सेवन, हो सकती है समस्याएं
बारिश में न खाएं ये चीजें

बारिश के दौरान इन खाद्य पदार्थों का न करें सेवन, हो सकती है समस्याएं

लेखन अंजली
May 05, 2026
03:15 pm

क्या है खबर?

मानसून के दौरान होने वाली बारिश और उमस कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसका कारण है कि बारिश के पानी में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं, जो खाने की चीजों को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक नमी के कारण खाने की चीजों में फंगस लग सकता है। ऐसे में अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं।

#1

कच्ची सब्जियां

बारिश के मौसम में सलाद के लिए कच्ची सब्जियों का इस्तेमाल करने से बचें। दरअसल, कच्ची सब्जियों को धोने के लिए अक्सर गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं। अगर आपको सलाद खाना पसंद है तो इसे अपने घर पर खुद बनाएं और इसके लिए सबसे पहले सब्जियों को साफ पानी से अच्छे से धोएं, फिर इन्हें ताजे पानी से धोकर ही इसका सेवन करें।

#2

सड़क किनारे मिलने वाले व्यंजन

मानसून में गर्मागर्म स्ट्रीट फूड खाने की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन सड़क किनारे मिलने वाले व्यंजन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। इसका कारण है कि बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ जाती है और ऐसे में खाने की चीजों में बैक्टीरिया और फंगस पैदा होने लगते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप सड़क किनारे मिलने वाले व्यंजन को न खरीदें और घर पर ही व्यंजनों को बनाकर खाएं।

Advertisement

#3

छिलके सहित फल

इस मौसम में छिलके सहित फल खाने से भी बचें। इसका कारण है कि मानसून में बैक्टीरिया और वायरस की संख्या काफी बढ़ जाती है और ऐसे में जब आप छिलके सहित फल खाते हैं तो ये आपके शरीर में पहुंच जाते हैं। इसके अलावा मानसून में फलों के छिलकों पर फंगस भी लग जाती है, जो आपके शरीर के लिए खतरनाक है। इसलिए इस मौसम में सेब, नाशपाती, अंगूर और केले जैसे फलों का सेवन न करें।

Advertisement

#4

खुली मिठाइयां

बारिश के मौसम में खुली मिठाइयां भी खाने से बचनी चाहिए क्योंकि इनमें भी बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। इसके अलावा इनका सेवन सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप मिठाइयां घर पर ही बनाकर खाएं। अगर आप बाजार से मिलने वाली मिठाइयां खाना चाहते हैं तो उन्हें खरीदने से पहले उनकी साफ-सफाई और पैकिंग पर ध्यान दें और खरीदने के बाद भी इनका सेवन जल्द ही कर लें।

Advertisement