NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन खाद्य पदार्थों का संयोजन स्वास्थ्य के लिए माना जाता है लाभदायक, डाइट में करें शामिल
    अगली खबर
    इन खाद्य पदार्थों का संयोजन स्वास्थ्य के लिए माना जाता है लाभदायक, डाइट में करें शामिल

    इन खाद्य पदार्थों का संयोजन स्वास्थ्य के लिए माना जाता है लाभदायक, डाइट में करें शामिल

    लेखन अंजली
    Jan 18, 2024
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    पोषण संबंधी रुझानों से भरी दुनिया में खाद्य पदार्थों के संयोजन के फायदों को काफी कम करके आंका जाता है।

    हालांकि, कई शोध से पता चलता है कि कुछ खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ सकता है। इसके अतिरिक्त पाचन में सुधार समेत कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।

    आइए आज हम आपको स्वास्थ्य के लिए लाभदायक 5 खाद्य पदार्थों के संयोजन के बारे में बताते हैं।

    #1

    टमाटर और एवोकाडो

    अगर आप टमाटर और एवोकाडो को मिलाकर कोई व्यंजन बनाते हैं तो यह पोषण का पावरहाउस बन सकता है।

    विशेषज्ञों का मानें तो एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड वसा टमाटर में मौजूद कैंसर से लड़ने वाले लाइकोपीन को 4 गुना अधिक शक्तिशांली बना सकती है।

    लाभ के लिए आप इस संयोजन से सैंडविच या फिर सलाद बनाकर खा सकते हैं।

    यहां जानिए एवोकाडो को डाइट में शामिल करने से मिलने वाले फायदे।

    #2

    केला और योगर्ट

    अगर आप सुबह के नाश्ते में योगर्ट और पके केले को मिलाकर खाते हैं तो इससे भरपूर ऊर्जा मिल सकती है।

    इसके अतिरिक्त केले में पाए जाने वाले पोटैशियम को प्रोटीन से भरपूर योगर्ट के साथ मिलाने से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिल सकती है।

    केले में इनुलिन नामक एक खास प्रकार का प्रीबायोटिक होता है, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, जबकि योगर्ट इस फल के साथ मिलकर कैल्शियम की अवशोषण क्षमता को बढ़ाता है।

    #3

    मशरूम और तिल के बीज

    यह संयोजन हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि इन दोनों खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन किसी भी तरह के सप्लीमेंट से अधिक कैल्शियम प्रदान कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त यह संयोजन पाचन क्रिया के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है। साथ ही यह आंतों के अच्छे बैक्टीरिया का भी बढ़ावा देता है।

    यहां जानिए मशरूम खाने से मिलने वाले फायदे।

    #4

    बादाम और संतरा

    बादाम और संतरे का संयोजन इम्यूनिटी को बढ़ाकर शरीर को संक्रमण और कई बीमारियों से बचा सकता है।

    इसके अलावा इन दोनों खाद्य पदार्थों का एक साथ सेवन त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से लड़ने के लिए दोगुनी एंटी-ऑक्सीडेंट क्षमता प्रदान कर सकता है।

    इस संयोजन से हृदय के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिल सकता है।

    यहां जानिए रोजाना एक संतरा खाने के फायदे।

    #5

    सेब और डार्क चॉकलेट

    पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, सेब में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण खून के थक्के जमने से रोकते हैं।

    इसके अतिरिक्त यह संयोजन पाचन को सुधारने और हृदय रोगों के जोखिम कम करने में मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए 70 प्रतिशत कोको वाली डार्क चॉकलेट को पिघालकर उसमें सेब के टुकड़े डालें, फिर इनका सेवन करें।

    यह संयोजन बच्चों को भी काफी पसंद आएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    खान-पान

    कोरोना वायरस का JN.1 वेरिएंट है संक्रामक, बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाली ये चीजें खाएं कोरोना वायरस
    हरी मटर से बनाएं ये 5 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, जानें रेसिपी रेसिपी
    आंत के लिए फायदेमंद हैं इन 5 बीजों के तेल, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य टिप्स
    मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 मसाले मेटाबॉलिज्म

    स्वास्थ्य टिप्स

    सौंफ और अजवाइन का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इसके 5 जबरदस्त लाभ सर्दियों के टिप्स
    सर्दियों में रोजाना खाएं ये 5 मेवे, स्वास्थ्य को बनाए रखने में करेंगे मदद सर्दियों के टिप्स
    सर्दियों में रोजाना पीयें मुलेठी की चाय, स्वास्थ्य को मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ  सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों में रोजाना खाएं सूखी स्ट्रॉबेरी, मिलेंगे स्वास्थ्य संबंधी ये फायद खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025