NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीये, सेहत को मिलेंगे ये 5 अद्भुत लाभ 
    अगली खबर
    रोजाना गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीये, सेहत को मिलेंगे ये 5 अद्भुत लाभ 

    रोजाना गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीये, सेहत को मिलेंगे ये 5 अद्भुत लाभ 

    लेखन गौसिया
    Dec 05, 2023
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय घरों में घी का इस्तेमाल खूब किया जाता है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

    कई लोग इसे रोटी में लगाकर या दाल में डालकर खाते हैं, लेकिन रोजाना सुबह गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से भी कई लाभ मिलते हैं।

    माना जाता है कि इसके सेवन से पाचन से लेकर त्वचा के स्वास्थ्य तक कई फायदे होते हैं।

    आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे जानते हैं।

    #1

    पाचन में सुधार करें

    अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से आपको राहत मिल सकती है।

    इस पेय पाचन तंत्र में सुधार और पोषक तत्वों के अवशोषण में बढ़ावा और पाचन एंजाइमों के उत्पादन में सुधार करता है।

    नियमित रूप से इसके सेवन से कब्ज, पेट में दर्द, पेट का फूलना, ऐंठन और सूजन समेत कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

    ये घरेलू नुस्खे भी पाचन क्रिया में सुधार करते हैं।

    #2

    वजन घटाने में है प्रभावी

    अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस पेय का सेवन करने पर विचार कर सकते हैं।

    हालांकि, कुछ लोग इस बात से डरते हैं कि घी से वजन बढ़ सकता है इसलिए लोग इसे खाने से परहेज करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

    घी स्वस्थ वसा से भरपूर होता है और जब इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ किया जाता है तो इससे मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है।

    इससे कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज होती है।

    #3

    त्वचा के स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

    घी काफी पौष्टिक होता है और यह त्वचा की देखभाल करने में मददगार है।

    इसमें विटामिन और वसा मौजूद होता है,जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और आराम पहुंचाता है।

    इसके अलावा इसमें एंटी-एजिंग गुण और विषाक्त पदार्थ को हटाने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

    यह पेय त्वचा में कोशिकिाओं के उपचार में भी मदद करता है।

    #4

    जोड़ों के दर्द से दिला सकता है छुटकारा 

    सर्दियों में अकसर ज्यादातर लोगों को जोड़ों में अकड़न और दर्द महसूस होता है।

    अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से गुनगुने पानी और घी का मिश्रण पीने से राहत मिल सकती है।

    यह आपके जोड़ों को चिकनाई देता है, जिससे उनकी गतिशीलता और लचीलेपन में सुधार होता है।

    इसके अलावा घी में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो आपके जोड़ों के लिए अच्छा होता है।

    #5

    सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत 

    सर्दियों में सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए अमूमन लोग दवाओं का सेवन करते हैं।

    दवाइयों की जगह आपको गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना चाहिए। इसके नियमित सेवन से कई तरह के संक्रमणों से राहत मिलती है।

    इस पेय से शरीर को गरमाहट मिलती है और यह बुखार और खांसी-जुकाम जैसे संक्रमणों से राहत दिलाता है।

    खांसी और जुकाम से राहत पाने के लिए इन तरीकों को भी आजमाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    स्वास्थ्य टिप्स

    ठंडे मौसम में इन 5 पेय पदार्थों का करें सेवन, शरीर को मिलेगी गरमाहट स्वास्थ्य
    बदलते मौसम में इन चीजों का करें सेवन, मजबूत होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वास्थ्य
    नीलगिरी का तेल कई कामों के लिए किया जा सकता इस्तेमाल, जानिए कैसे बालों की देखभाल
    कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है शल्लकी, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे आयुर्वेद

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में रोजाना इन फलों का जरूर करें सेवन, इम्युनिटी को मजबूती समेत मिलेगें कई फायदे सर्दियों की देखभाल
    कोलेस्ट्रॉल के अधिक स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं ये 5 जड़ी बूटियां हृदय रोग
    इन 5 फलों के बीजों को कचरे में फेंकने की बजाय खाएं, मिलेगें कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    छठ पूजा: प्रसाद के तौर पर बनाएं ये व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी त्यौहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025