NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए अपनाएँ ये तरीके, बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर
    अगली खबर
    लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए अपनाएँ ये तरीके, बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर

    लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए अपनाएँ ये तरीके, बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 25, 2019
    09:15 am

    क्या है खबर?

    हर इंसान की चाहत होती है कि वह हमेशा जवान रहे। हालाँकि, केवल चाहने भर से ऐसा नहीं हो सकता है।

    आयुर्वेद में कई ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जिनके इस्तेमाल से लंबे समय तक जवान रहा जा सकता है।

    आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने आहार में शामिल करके और आहार से दूर रखकर बुढ़ापे की रफ़्तार को धीमा किया जा सकता है।

    पानी

    ख़ुद को हमेशा रखें हाईड्रेट

    'जल ही जीवन है' यह बिलकुल सही है। पृथ्वी पर शायद ही कोई ऐसा जीव होगा, जो बिना पानी के जीवित रह सकता है।

    पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी होता है। पानी शरीर के ज़हरीले तत्वों को बाहर करने का काम करता है, जिससे त्वचा ज़्यादा समय तक जवान और स्वस्थ बनी रहती है।

    इसलिए हर रोज़ ज़्यादा से ज़्यादा पानी का सेवन करना चाहिए।

    जानकारी

    एक दिन में पिएँ आठ ग्लास पानी

    एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन आठ ग्लास पानी पीना चाहिए। गर्मियों में पानी की खपत बढ़ा देनी चाहिए। जो लोग हाई-फाइबर डाइट पर होते हैं, उन्हें आठ ग्लास से ज़्यादा पानी पीना चाहिए।

    कोलेजन

    आहार में शामिल करें कोलेजन बढ़ाने वाली चीज़ें

    अपने आहार में उन्ही चीज़ों को शामिल करना चाहिए, जो आपकी त्वचा के लिए अच्छी होती हैं। इससे आपकी त्वचा कम रफ़्तार से बूढ़ी होती है।

    अपने आहार में लहसुन, शकरकंद, एवोकाड़ो, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ जैसे पालक ज़रूर शामिल करें। ये चीज़ें कोलेजन बढ़ाने का काम करती हैं।

    इसके साथ ही बादाम का दूध, चिकन और मछली भी बुढ़ापा दूर करने में आपकी मदद करती है। इन चीज़ों की सेवन से लम्बे समय तह त्वचा जवान रहती हैं।

    ज़हरीले तत्व

    ऐसे भोजन से बचें जिनमें ज़हरीले तत्व ज़्यादा हों

    हम हर रोज़ कई ऐसी चीज़ों का सेवन करते हैं, जिनमें ज़हरीले तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ लोग अनजाने में तो कई लोग जानबूझकर ऐसी चीज़ों का सेवन करते हैं।

    ऐसी चीज़ों के सेवन से त्वचा ख़राब होती है। इसलिए जो लोग ज़्यादा समय तक जवान बने रहना चाहते हैं, उन्हें ऐसी चीज़ों से दूर रहना चाहिए, जो ज़हरीले तत्वों से भरपूर हो।

    इनमें खाने वाले रंग, ज़्यादा मात्रा में लिया गया ट्रांस फैट शामिल है।

    मीठा

    मीठी चीज़ों के ज़्यादा सेवन से रहें दूर

    किसी भी चीज़ की अति नुक़सानदायक होती है। ऐसे ही ज़्यादा मीठे का सेवन करने से न केवल मोटापा बढ़ता है, बल्कि बुढ़ापा भी जल्दी आता है।

    ज़्यादा मीठे का सेवन करने से कोलेजन और इलास्टिन की कमी हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियाँ बढ़ने लगती है और जवान व्यक्ति भी समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है।

    जानकारों का मानना है कि व्यक्ति को अपने आहार में कम से कम मीठी चीज़ों को शामिल करना चाहिए।

    जंक फ़ूड

    कम करें शराब और जंक फ़ूड का सेवन

    शराब के ज़्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो त्वचा के लिए नुक़सान दायक होता है।

    ऐसे ही जंक फ़ूड भी हैं, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं और आपकी त्वचा पर बुरा असर डालते हैं।

    अगर आप भी चाहते हैं कि ज़्यादा समय तक जवान बने रहें तो भूलकर भी इन दोनों चीज़ों का ज़्यादा सेवन न करें, वरना समय से पहले बूढ़ा होने से कोई नहीं रोक सकता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर
    अपने पैसे का कैसे करें सही प्रबंधन? जानिए पर्सनल फाइनेंस के ये नियम  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है आधार मित्र AI चैटबॉट? जानिए क्या-क्या करता है काम  UIDAI
    रात में गाड़ी की लाइट से चकाचौंध करता है रियर व्यू मिरर, कैसे करें सेट?  कार

    स्वास्थ्य

    स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इन बीमारियों से बचाता है जीरा, आज ही अपनाएं लाइफस्टाइल
    जानें क्या होती है 'फेसबुक थेरेपी' और कैसे इसके इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं अपना आत्मविश्वास ट्विटर
    शोध में हुआ ख़ुलासा, 8 घंटे से ज़्यादा की नींद ले सकती है आपकी जान लाइफस्टाइल
    केवल ज़्यादा खाना खाने से ही नहीं आपकी इन गलतियों से भी बढ़ता है वज़न लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025