Loading...
गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के तरीके

गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

लेखन अंजली
Aug 13, 2026
04:44 pm

क्या है खबर?

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 सितंबर से शुरू हो रहा है और 10 दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और उन्हें फूलों, मिठाइयों और रंग-बिरंगे सामानों से सजाते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताते हैं, जिनसे आप अपने घर को गणेश चतुर्थी के लिए आकर्षक बना सकते हैं।

#1

फूलों की सजावट

फूलों से भगवान गणेश की मूर्ति को सजाना इस त्योहार की पारंपरिक रिवाजों में से एक है। आप अपने पूजा वाले कमरे को गुलाब, चमेली और कनेर जैसे फूलों से सजा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप चाहें तो इस अवसर पर अपने घर के आंगन या फिर बालकनी में भी फूलों से सजावट कर सकते हैं।

फूलों से बनी चीजों का महत्व भी खास होता है और यह आपके घर को ताजगी और सुंदरता प्रदान करता है।

#2

रंगोली बनाएं

गणेश चतुर्थी पर अपने घर के बाहर रंगोली बनाना भी एक अच्छा विचार है।

आप अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न रंगों का इस्तेमाल करके गणेश की आकृति बना सकते हैं या फिर गणेश के अलग-अलग प्रतीकों को बना सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप पारंपरिक डिजाइन जैसे बेल-बूटे और फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं।

अगर आप नए हैं तो आप ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद से रंगोली के अलग-अलग डिजाइन भी सीख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

मोमबत्तियों का करें इस्तेमाल

मोमबत्तियां किसी भी त्योहार को खास बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। आप अपने गणेश चौतर्थी के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए अपने पूजा वाले कमरे को मोमबत्तियों से सजाएं। आप चाहें तो मोमबत्तियों को अपने घर के अन्य कमरों में भी रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मोमबत्तियां जलती रहें। इससे आपके घर में एक सुखद माहौल बनेगा।

ADVERTISEMENT

#4

दीयों से सजाएं

गणेश चतुर्थी पर दीयों का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपने पूजा वाले कमरे को दीयों से सजा सकते हैं।

इसके लिए बाजार से विभिन्न आकार और डिजाइन में दीये खरीदें या फिर घर पर ही मिट्टी से दीये बनाकर उनमें रंग भरें और उनकी सजावट करें।

इसके बाद त्योहार के दौरान इनका इस्तेमाल करें। दीयों से घर में एक पारंपरिक और सुंदर माहौल बनता है।

#5

बैनर और गुब्बारों से करें सजावट

अगर आप अपने पूजा वाले कमरे को आधुनिक लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए बैनर और गुब्बारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप चाहें तो गणेश के अलग-अलग प्रतीकों को बनाकर उन्हें गुब्बारों से जोड़ सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपने पूजा वाले कमरे में बैनर भी लगा सकते हैं। इससे आपके घर में एक रंगीन और उत्सवपूर्ण माहौल बनेगा।

ADVERTISEMENT