NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन पांच आदतों को अपनाकर आसानी से कम करें अपना वजन
    अगली खबर
    इन पांच आदतों को अपनाकर आसानी से कम करें अपना वजन

    इन पांच आदतों को अपनाकर आसानी से कम करें अपना वजन

    लेखन अंजली
    Sep 13, 2019
    07:00 am

    क्या है खबर?

    आज के समय में ज़्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं। मोटापा न केवल आपकी पर्सनैलिटी को खराब करता है, बल्कि इससे आपको कई बीमारियां भी हो जाती हैं।

    हमारी कुछ बुरी आदतों के कारण हमारा वजन बढ़ जाता है।

    वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन कुछ लोग ही उन उपायों से अपना वजन कम कर पाते हैं।

    इसलिए, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप आसानी से और जल्दी वजन कम कर पाएंगे।

    #1

    पानी पीना है शरीर के लिए फायदेमंद

    सुबह के समय खाली पेट पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को दूर करने का काम करता है।

    सुबह उठते ही पानी पीने से शरीर में पोषक तत्व और भी बेहतर तरीके से काम करते हैं और इससे हमारी पाचन शक्ति भी बढ़ती है, जिससे हमारा वजन कम होता है।

    ठीक से हाइड्रेट रहने के लिए दिनभर में 8 से 12 गिलास पानी जरुर पीएं।

    #2

    एक्सरसाइज रखती है बॉडी को फ्लेक्सिबल

    चाहे मोटा व्यक्ति हो या पतला, एक्सरसाइज सभी के लिए बहुत जरुरी है। यह शरीर में जोड़ों और मांसपेशियों की क्रियाशीलता के लिए भी जरुरी है। इससे बॉडी में फ्लेक्सिब्लिटी आती है।

    मोटे लोगों को अपना वजन कम करने के लिए रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए। सुबह के समय एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में एनर्जी आती है।

    जॉगिंग, रनिंग, बाइकिंग आदि जैसी आसान एक्सरसाइज करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

    #3

    नाश्ते में न खाएं भारी चीजें

    सुबह के समय नाश्ते पर अधिक ध्यान दें। भारी नाश्ता न करें। फाइबर की कमी होने से भारी चीजों को पचाने में समय लगाता है, जिससे आपको पेट संबंधी समस्या होने लगती हैं।

    जागने के 30 मिनट के भीतर एक पौष्टिक और हेल्दी नाश्ता ही खाएं। इनको आप अच्छे से पचा भी सकते हैं और इससे आपको एनर्जी भी मिलती है।

    आप नाश्ते में इडली, वेजिटेबल डोसा, वेजिटेबल उपमा और पोहा आदि ले सकते हैं।

    #4

    खाने को चबा-चबा कर खाएं

    खाने को चबाकर खाना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि यह प्रक्रिया आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करती है।

    एक रिसर्च के अनुसार यह माना गया है कि मोटे लोग खाने को जल्दी खा लेते हैं, जबकि पतले लोगों को खाना खाने में समय लगता है।

    आप इस छोटी सी आदत को अपनाकर आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

    #5

    वजन कम करने के लिए योग है एक अच्छा विकल्प

    आप वजन कम करने के लिए योग की मदद ले सकते हैं, क्योंकि ये आपकी कैलोरी को कम करने में आपकी मदद करता है।

    इसके अलावा ये आपकी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है।

    रोजाना सुबह-सुबह योग करने से सिर्फ कुछ ही दिनों में आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

    यह आपके रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और पाचन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

    आप विभिन्न आसन जैसे वीरभद्रासन, भुजंगासन और धनुरासन कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    वजन घटाना

    तेज़ी से वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये आसान उपाय स्वास्थ्य
    जन्मदिन विशेष: 100 किलो की ज़रीन कैसे हुईं इतनी फिट, जानिए उनकी फ़िटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    जल्दी से वजन घटाना चाहते हैं तो सही तरीके से खाएँ दही, जानें इसके अन्य फ़ायदे स्वास्थ्य
    वजन घटाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं कर रहें गलत डाइटिंग, जानें स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025