NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / नींद से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई
    अगली खबर
    नींद से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई

    नींद से जुड़े इन भ्रमों को सही मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 25, 2020
    01:45 pm

    क्या है खबर?

    यदि आप अपने जीवनकाल का एक तिहाई हिस्सा सोने में बिता रहे हैं, तो आप बिलकुल सही कर रहे हैं। हालांकि, हर व्यक्ति के अपने सिद्धांत और विश्वास हैं और वो उसी हिसाब से तय करता है कि उसे कब और कितना सोना है।

    इसी वजह से ज़्यादातर लोग सोने को लेकर कुछ मिथकों के शिकार भी हुए हैं।

    आज हम आपको सोने के बारे में लोगों में फैले पांच मिथकों की सच्चाई बताने जा रहे हैं।

    भ्रम #1

    खर्राटे लेना है हानिकारक

    खासकर पुरुषों में खर्राटे लेना आम बात है। जो लोग इसे हानिकारक मानते हैं, वो गलत हैं।

    हालांकि, कुछ मामलों में यह खर्राटे लेना एक तरह की बीमारी हो सकती है, जिसे स्लीप एपनिया कहते हैं।

    स्लीप एपनिया में सोने वाले व्यक्ति को सांस लेने में रुकावट होती है, जिससे हवा वायुमार्ग में बहने से रुक जाती है। इससे भयानक हृदय रोग भी हो सकता है।

    यदि आप भी ज़्यादा खर्राटे लेते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    भ्रम #2

    बड़े लोगों को होती है कम नींद की ज़रूरत

    चिकित्सा विशेषज्ञ रोजाना 7-9 घंटे औसत नींद की सलाह देते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ सोने की आदत में काफ़ी बदलाव आ सकता है, लेकिन हमें जितनी नींद की जरूरत होती है, वह प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

    बड़े लोग रात में कई बार जागते हैं और लंबी नींद लेने में असमर्थ होते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें भरपूर और गहरी नींद की ज़रूरत नहीं है। नींद की कमी से उनका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।

    जानकारी

    सोते समय दिमाग भी सोता है

    जो लोग यह सोचते हैं कि नींद में व्यक्ति का दिमाग भी सोता है, वो लोग गलत हैं। क्योंकि केवल शरीर ही सोता है, जबकि दिमाग काम करता रहता है। नींद के दौरान भी दिमाग शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

    #4

    बाद में पूरी कर सकते हैं अधूरी नींद

    अगर आप कई दिनों तक पूरी रात जागकर नींद ख़राब करते हैं, तो आप स्लीप डेट नाम की बीमारी को जन्म देते हैं।

    कई लोगों का मानना है कि वो वीकेंड पर सप्ताह की अधूरी नींद को पूरी कर सकते हैं, लेकिन यह इस तरह काम नहीं करता है।

    जिस समय शरीर को आराम की ज़रूरत होती है, अगर उसे वो उसी समय दिया जाए तो बेहतर होता है। इसलिए रोज़ाना अच्छी और पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है।

    जानकारी

    हमेशा अच्छा होता है ज़्यादा सोना

    आप जितना ज़्यादा सोते हैं, उतना ही अच्छा होता है, लेकिन हर व्यक्ति की नींद दूसरे व्यक्ति से अलग होती है। शोध के अनुसार यह पता चला है कि बहुत ज़्यादा सोना (9 घंटे से ज़्यादा) आपकी नींद की गुणवत्ता को कम कर सकता है।

    उपाय

    बेहतर नींद के लिए अपनाएं से उपाय

    अगर आपको नींद नहीं आती है तो ये उपाय अपनाएं:

    1) बिस्तर पर जाने से पहले कमरे की रोशनी धीमी या बंद कर दें।

    2) सोते समय मोबाइल से दूरी बनाएं।

    3) जो आपका सोने का समय है, उससे 3-4 घंटे पहले ही रात का खाना खा लें। इसके अलावा रात में ज़्यादा भारी खाना न खाएं।

    4) सोने से पहले किताब पढ़ें, ध्यान लगाएं या धीमी आवाज में संगीत सुने, इससे नींद अच्छी आती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं दूध के ये विकल्प, डाइट में जरूर करें शामिल लाइफस्टाइल
    बच्चों की डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए ये पोषक तत्व, होगा संपूर्ण विकास बच्चों की देखभाल
    कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है एंग्जायटी, ऐसे पाएं प्राकृतिक तौर पर राहत लाइफस्टाइल
    कई औषधीय गुणों से समृद्ध हैं अनार के छिलके, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025