डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल बुखार में क्या है अंतर? जानिए
क्या है खबर?
मानसून के दौरान कई बीमारियां फैलती हैं, जिनमें से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में इस बार जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये बीमारियां मच्छरों के कारण होती हैं और इनके लक्षण वायरल बुखार के लक्षणों से काफी मिलते हैं। ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि असली खलनायक कौन सी बीमारी है। आइए आज हम आपको इन बीमारियों में अंतर बताएं ताकि आप सही समय पर सही इलाज करा सकें।
#1
डेंगू के लक्षण और कारण
डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी के कारण शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर कम हो जाता है और इससे शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं।
डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, उल्टी और गंभीर मामलों में खून बहना शामिल हैं।
अगर आपको डेंगू है तो डॉक्टर आपको आराम करने, हाइड्रेट रहने और दर्द निवारक दवाओं की सलाह देते हैं।
#2
मलेरिया के लक्षण और कारण
मलेरिया भी एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एनाफिलीज मच्छरों के काटने से फैलती है। यह बीमारी आज भी भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है।
मलेरिया के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इस बीमारी के लक्षणों में ठंड के साथ तेज बुखार, ठंड के साथ कंपकपी, पसीना आना, सिरदर्द, मतली और उल्टी शामिल हैं।
मलेरिया के इलाज के लिए डॉक्टर विशेष दवाओं का सेवन कराने की सलाह देते हैं।
#3
चिकनगुनिया के लक्षण और कारण
चिकनगुनिया भी एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है।
चिकनगुनिया के कारण भी प्लेटलेट्स का स्तर कम हो सकता है और इससे शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। चिकनगुनिया के लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, उल्टी और गंभीर मामलों में खून बहना शामिल हैं।
चिकनगुनिया के लिए भी डॉक्टर आपको आराम करने, हाइड्रेट रहने और दर्द निवारक दवाओं की सलाह देते हैं।
#4
वायरल बुखार के लक्षण और कारण
वायरल बुखार एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा या संक्रमित सतहों के संपर्क में आने से फैलती है। इस वजह से हर साल हजारों लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं।
वायरल बुखार के कारण व्यक्ति को 104 डिग्री तक बुखार हो सकता है।
इसके अलावा वायरल बुखार के लक्षणों में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गले में खराश, खांसी, नाक का बहना, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी शामिल हैं।
#5
इन बीमारियों में अंतर करने के लिए इन चीजों का पता लगाएं
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया में अंतर करने के लिए आपको अपने लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इन बीमारियों के लक्षण काफी अलग होते हैं।
इसके अलावा इन बीमारियों के कारण होने वाली जटिलताएं भी अलग-अलग होती हैं।
उदाहरण के लिए डेंगू के कारण शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर कम हो जाता है, जबकि चिकनगुनिया और मलेरिया के कारण प्लेटलेट्स का स्तर ठीक रहता है। दोनों ही बीमारियां एडीज मच्छरों के कारण होती हैं।