NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने घर और इसके आसपास मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आजमाएं ये तरीके 
    अगली खबर
    अपने घर और इसके आसपास मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आजमाएं ये तरीके 

    अपने घर और इसके आसपास मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आजमाएं ये तरीके 

    लेखन अंजली
    Jul 09, 2024
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    देश के कई हिस्सों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं और यह एक चिंताजनक स्वास्थ्य मुद्दा है।

    डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छरों द्वारा फैलता है और समय पर ठीक से इलाज न करने पर यह वायरल संक्रमण घातक हो सकता है।

    अगर इस संक्रमण से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो इनके प्रजनन की जगहों को खत्म करें।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर और इसके आसपास मच्छरों के प्रजनन रोक सकते हैं।

    #1

    पानी का जमाव करने वाली जगहों की नियमित सफाई करें 

    पानी के जमाव वाली जगहों पर मच्छर पनपने का सबसे अधिक खतरा रहता है। इसलिए ऐसी जगहों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।

    इसी तरह पानी की टंकियों, ड्रम और बाल्टियों को हमेशा ढककर रखना चाहिए।

    बगीचे और घर में रखे पौधों को अच्छे से ट्रिम करते रहना जरूरी होता है क्योंकि इससे मच्छरों को छिपने के लिए जगह नहीं मिलती है।

    अपने एक्वेरियम और फूलदान का पानी भी रोजाना बदलना चाहिए।

    #2

    मच्छर निरोधक आएगें काम 

    अपने घर को मच्छर भगाने वाले घोल से साफ करने का नियम बना लें और इस घोल को अपने घर के बाहर भी छिड़कें।

    अगर आपके पास यह नही है तो आप अपने फर्श को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी में लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल या सिट्रोनेला की एक बूंद मिला सकते हैं।

    आप चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक मच्छर निवारक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनकी भाप मच्छरों को आपसे दूर रखने में सक्षम हैं।

    #3

    दिन के समय खिड़कियों को खोलकर रखें

    डेंगू के मच्छर आमतौर पर अंधेरी और छोटी जगहों पर प्रजनन करते हैं।

    इसलिए पूरे दिन अपने घर की खिड़कियों को खोलकर रखें ताकि धूप कमरों में रोशनी रखें और शाम को अंधेरा होने पर इन्हें बंद कर दें।

    अगर आपके पास इनडोर पौधे हैं, तो उन्हें मच्छरों के मौसम में बाहर निकाल दें।

    कई शोध से पता चलता है कि मच्छरों का अधिकांश प्रजनन पॉटेड पौधों में होता है।

    यहां जानिए मच्छरों के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली चीजें।

    #4

    मच्छरदानी और स्क्रीन का इस्तेमाल करें 

    मच्छरदानी के नॉन-टॉक्सिक होती हैं, जिनका स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है और ये मच्छरों से भी सुरक्षित रखती हैं।

    हालांकि, मच्छरदानी लगाते समय ध्यान रखें कि उसके अंदर मच्छर न फंसे हों।

    मच्छरों को अपने घर से दूर रखने के लिए आप दरवाजों और खिड़कियों पर मॉस्किटो-रिपेलिंग स्क्रीन भी लगा सकते हैं। ये स्क्रीन वेल्क्रो के साथ खिड़की या दरवाजे के फ्रेम से जुड़ जाती हैं और इन्हें रोजाना हटाया और धोया जा सकता है।

    #5

    मच्छर जनित बीमारियों के संबंध में रहें जागरुक 

    अगर मच्छर जनित बीमारियों से जुड़ी जानकारियां होगी, तभी आप अपने बच्चे और परिवार के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।

    ऐसे में विभिन्न मच्छर जनित बीमारियों की पहचान करने और उन्हें रोकने के उपायों के बारे में जागरुक होना जरूरी है।

    मानसून में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इसी तरह डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण, उपचार और रोकथाम के उपायों के बारे में जानें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेंगू
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा

    डेंगू

    उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में पिछले 10 दिनों में 45 बच्चों की मौत, डेंगू की आशंका योगी आदित्यनाथ
    हरियाणा: पलवल जिले में तेज बुखार से 10 से अधिक बच्चों की मौत, चिकित्सा टीम रवाना हरियाणा
    देश के कई हिस्सों में डेंगू और वायरल फीवर का कहर, तेजी से बढ़ रहे मामले पश्चिम बंगाल
    केंद्र सरकार ने डेंगू के बढ़ते मामलों को बताया चुनौती, राज्यों को चेताया तेलंगाना

    लाइफस्टाइल

    मानसून में बढ़ जाता है अर्थराइटिस का दर्द? आराम के लिए अपनाएं ये प्रभावी तरीके  मानसून
    हिना खान को हुआ स्तन कैंसर, जानिए इस बीमारी से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई हिना खान
    कृत्रिम खाद्य रंगों का इस्तेमाल है खतरनाक, जानिए इसके नुकसान खान-पान
    मानसून के दौरान बहुत खूबसूरत लगती हैं ये जगहें, घूमने की बना सकते हैं योजना मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025