ईद-उल-फितर 2025: इस त्योहार को खास बनाने के लिए परिवार संग ऐसे मनाएं जश्न
क्या है खबर?
1 मार्च को रमजान खत्म होने के बाद दुनियाभर के मुस्लमान मिलकर ईद-उल-फितर का जश्न मनाएंगे।
सभी मुस्लिमों को सालभर ईद-उल-फितर का इंतजार रहता है, जिसके मौके पर वे नए कपड़े पहनकर तैयार होती हैं और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हैं।
यह अपनों के साथ जश्न मनाने और खुशियों की सौगात बाटने का दिन होता है। इस साल आप अपने परिवार के साथ इन तरीकों से ईद मना सकते हैं।
#1
जरूरतमंदों की मदद करें
ईद के दिन सभी लोग अपने खुशहाल जीवन और बरकत के लिए अल्लाह का धन्यवाद कहते हैं। हालांकि, इस पर्व पर जरूरतमंदों की मदद करने से अल्लाह ज्यादा खुश होते हैं और अपनी रहमत बरसाते हैं।
आपको भी इस खास मौके पर गरीब लोगों को खाना, कपड़े, राशन और उनकी जरूरत का सामान देना चाहिए।
इसके साथ ही आप अनाथालय या वृद्धाश्रम जा कर वहां के लोगों के साथ भी ईद का जश्न मना सकते हैं।
#2
साथ मिलकर इबादत करें
ईद मनाने की शुरुआत हमेशा अल्लाह की इबादत करने से होती है।
इसीलिए इस पर्व पर सुबह जल्दी उठकर तैयार हो जाएं और पूरे परिवार के साथ मस्जिद जाएं। अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते तो घर पर ही साथ मिलकर इबादत करें।
परिवार के साथ प्रार्थना करने से एकता और आध्यात्मिकता की भावना बढ़ जाती है। साथ ही, ऐसा करने से आपके मन को शांति भी मिलेगी और आप खुद को अल्लाह के करीब महसूस करेंगे।
#3
पार्टी आयोजित करें
आपको अपने घर पर शानदार ईद पार्टी का आयोजन करना चाहिए। यह परिवार को साथ लाने और एक साथ जश्न मनाने का अच्छा मौका हो सकता है।
पार्टी के लिए ईद के सार को दर्शाने वाली सजावट करें, जिसके लिए आप लैंप, झालर, फूलों और दुप्पटों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए खेलों का भी बंदोबस्त करें। ईद का जश्न बिना सेवई और लजीज पकवानों के अधूरा रह जाएगा, इसलिए कई व्यंजन तैयार रखें।
#4
एक दूसरे को तोहफे दें
त्योहार अपनों को खुश करने और उन्हें तोहफे देने का अच्छा बहाना होते हैं। आप ईद के मौके का फायदा उठाते हुए अपने परिवार वालों को तोहफे दे सकते हैं।
सभी रिश्तेदारों के घर पर मिठाइयां, मेवे और इत्र आदि लेकर जाएं। आप अपनी मां, बहन, बेटी और सहेलियों के लिए सूट, फूल, मेकअप के उत्पाद या चूड़ियां खरीद सकते हैं।
वहीं, बेटे, पिता, भाई या दोस्तों को कुर्ता, जूते या पर्स आदि भेंट किए जा सकते हैं।
#5
स्वादिष्ट पकवान बनाएं
ईद के मौके पर सभी के घरों में सेवई, बिरयानी और दही फुलकी जैसे पकवान बनाए जाते हैं। हालांकि, हर साल घर की महिलाओं का सारा समय इन व्यंजनों को तैयार करने में निकल जाता है।
इस साल सभी परिवार वालों को मिलकर खाना पकाना चाहिए और तरह-तरह के जायके तैयार करने चाहिए।
एक साथ खाना बनाने से रिश्ते मजबूत होंगे, भोजन का स्वाद दोगुना हो जाएगा और आप जीवनभर याद रहने वाले पल बिता सकते हैं।