NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बच्चों को समझाना चाहते हैं पारिवारिक मूल्य तो अपनाएं ये तरीके
    लाइफस्टाइल

    बच्चों को समझाना चाहते हैं पारिवारिक मूल्य तो अपनाएं ये तरीके

    बच्चों को समझाना चाहते हैं पारिवारिक मूल्य तो अपनाएं ये तरीके
    लेखन अंजली
    Jul 26, 2020, 07:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बच्चों को समझाना चाहते हैं पारिवारिक मूल्य तो अपनाएं ये तरीके

    अगर आपका बच्चा छोटा है तो आपको उसे पारिवारिक मूल्यों को समझाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी क्योंकि इस समय बच्चा पूरी तरह अपने माता-पिता पर निर्भर होता है। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, उसके ऊपर दोस्तों, बाहरी दुनिया और फिल्मी दुनिया आदि का भी प्रभाव पड़ने लगता है और आपको उसके अंदर अच्छे संस्कारों डालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आइए आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जो इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं।

    बच्चों को समझाएं महत्व

    आज के समय में ज्यादातर बच्चे कोई भी काम करने से पहले उसके पीछे का कारण जानने की चाह रखते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अच्छी आदत या फिर पारिवारिक मूल्यों को अपनाए तो यह जरूरी है कि आप सबसे पहले उसे इनसे होने वाले फायदों के बारे में बताएं। जब आप उन्हें मूल्यों का महत्व बताएंगे तो वह खुशी-खुशी अच्छी आदतें अपनाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

    बनें बच्चों के लिए उदाहरण

    ऐसा तो आपने जरूर सुना होगा कि बच्चा हमेशा अपने माता-पिता से सीखता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि बच्चे किसी मूल्य को अपनाएं तो सबसे पहले आप उस आदत को अपने अंदर डालें। अगर आप कोई अच्छा काम करेंगे तो बच्चा आपको देखकर खुद-ब-खुद ऐसा करने लगेगा। यकीन मानिए बच्चों में पारिवारिक मूल्यों का संचार करने का बेहद कारगर तरीका सिद्ध हो सकता है।

    करते रहे धार्मिक अनुष्ठान

    अगर आप अपने पारिवारिक मूल्यों को बच्चे तक पहुंचाना चाहते हैं तो अपने घर में धार्मिक अनुष्ठान जरूर कराते रहें। उदाहरण के लिए अगर आप अपने धर्म या संस्कृति से बच्चे को भली-भांति परिचित कराना चाहते हैं तो हर रविवार बच्चे के साथ धार्मिक स्थान पर जाएं या फिर इंटरनेट की मदद से आप अपनी संस्कृति से बच्चे का परिचय कराएं। ऐसा करने से बच्चा अपनी जड़ों को गहराई से समझ सकेगा।

    परिवार का गेट-टुगेदर

    बच्चे के भीतर पारिवारिक मूल्य का संचार करने का यह भी एक अच्छा विकल्प है। दरअसल, इन दिनों एकल परिवारों का चलन है और कई बार माता-पिता को भी कुछ बातों के बारे में पता नहीं होता। ऐसे में अगर आप सप्ताह या महीने में एक बार अपने परिवार का गेट-टुगेदर करते हैं तो न सिर्फ आपको अपने बड़ों का साथ मिलेगा बल्कि बच्चों को भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बच्चों की देखभाल
    लाइफस्टाइल

    बच्चों की देखभाल

    गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चे इन 5 प्रोडक्टिव गतिविधियों को बनाए अपने रूटीन का हिस्सा गर्मी की छुट्टियां
    इंग्लैंड: महिला ने एक साथ दिया तीन एक जैसे दिखने वालों बच्चों को जन्म  इंग्लैंड
    दुनिया की इन 5 जगहों पर बच्चे पैदा करने पर मिलते हैं लाखों रुपये, जानिए कारण जनसंख्या
    गर्मी की लहर से बच्चों को बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स

    लाइफस्टाइल

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम विश्व स्वास्थ्य संगठन
    नाखूनों को सुरक्षित और सही तरीके से बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    बंगाल के 5 लोकप्रिय और हाइट्रेडिंग पेय, गर्मियों में घर पर बनाने के लिए जानिए रेसिपी पश्चिम बंगाल
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका  त्यौहार

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023