NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कारण
    अगली खबर
    आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कारण
    सेहत को नुकसान पहुंचाता है ज्यादा आम का सेवन

    आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कारण

    लेखन अंजली
    May 10, 2023
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में आम आसानी से बाजार में मिल जाता है और लोग इससे घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाकर खाते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    भले ही आम में विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-E, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इनका फायदा सीमित मात्रा में सेवन करने से ही मिल सकता है।

    आइए जानते हैं कि आम के अधिक सेवन से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

    #1

    एलर्जिक रिएक्शन की रहती है संभावना

    आम के अधिक सेवन से एलर्जिक रिएक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण इसमें मौजूद लेटेक्स है।

    आम में लेटेक्स प्रोटीन के समान ही होते हैं और अगर आप आम का अधिक सेवन करते हैं तो इससे शरीर में लेटेक्स भी बढ़ता है, जो त्वचा पर खुजली या एनाफिलेक्सिस का कारण बन सकता है।

    इसके कारण गले में सूजन और सांस लेने में गंभीर कठिनाई भी पैदा हो सकती है।

    #2

    हो सकता है डायरिया 

    आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फाइबर भी ज्यादा हो जाता है।

    इसके कारण आपको डायरिया की समस्या या फिर कई तरह की अन्य पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    वैसे पाचन संबंधित समस्याएं किसी और वजह से भी हो सकती हैं, इसलिए ऐसा कुछ होने पर डॉक्टरी जांच को प्राथमिकता दें।

    वहीं डाइट में सीमित मात्रा में आम को शामिल करें।

    #3

    मधुमेह होने की बढ़ जाती है संभावना 

    आम का अधिक सेवन शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है और इससे व्यक्ति के इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है।

    यह बदलाव मधुमेह का खतरा पैदा कर सकता है। बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है।

    इसलिए जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह है तो वे कम ही आम का सेवन करें, वहीं स्वस्थ व्यक्ति भी सीमित मात्रा में आम खाएं।

    #4

    बढ़ सकता है वजन 

    आम का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद कैलोरी है।

    इस समस्या को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है।

    वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    #5

    गर्भावस्था में पहुंचा सकता है नुकसान 

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए भी आम का अधिक सेवन नुकसानदायक है।

    इसमें कैलोरी और उच्च फाइबर मौजूद होता है, जिनकी अधिक मात्रा से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

    इसलिए अगर कोई महिला गर्भवती है तो वह आम का सेवन न करें या फिर बेहद कम मात्रा में करें।

    यही नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    खान-पान

    गर्मियों में बनाकर पीएं ये 5 स्वादिष्ट मोजितो, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    गर्मियों के दौरान तरोताजा महसूस करने के लिए फॉलो करें ये डाइट हैक्स  गर्मियों के टिप्स
    रमजान में इफ्तार के समय जरूर ट्राई करें ये खास और स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    गर्मी की लहर से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स  गर्मी की लहर

    लाइफस्टाइल

    बहुत लोकप्रिय हैं ये 5 आईलाइनर लुक, आप भी जरूर करें ट्राई मेकअप टिप्स
    स्ट्रॉबेरी को इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक  रेसिपी
    डेट नाइट के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत कपड़ों के लिए टिप्स
    गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 बजट अनुकूल विदेशी जगहें  पर्यटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025